Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाCensus 2027 Self Enumeration: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू, डीएम मेधा रूपम ने दिए जागरूकता अभियान के निर्देशNoida Festive Security: त्योहारों पर पुलिस अधिकारियों ने की पैदल गश्त, ज्वैलर्स की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे जांचेNoida GRAP Violation: ग्रैप प्रतिबंधों के बावजूद सेक्टर-113 में निर्माण कार्य जारी, बिल्डर पर 25 लाख जुर्माने की संस्तुतिGreater Noida Vending Zone: 85 वेंडरों को मिले प्लेटफॉर्म, अब सड़क किनारे नहीं लगानी पड़ेगी रेहड़ी

Greater Noida : अस्तौली में डंपिंग ग्राउंड निर्माण पर रोक, किसानों के विरोध के बाद प्रशासन ने लिया फैसला

Greater Noida: अस्तौली में डंपिंग ग्राउंड निर्माण पर रोक, किसानों के विरोध के बाद प्रशासन ने लिया फैसला

ग्रेटर नोएडा के अस्तौली गांव में प्रस्तावित डंपिंग ग्राउंड के निर्माण कार्य पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। यह फैसला किसानों के लंबे विरोध और धरना-प्रदर्शन के बाद प्रशासन और किसानों के बीच हुई बैठक में लिया गया। 12 अप्रैल से चल रहे आंदोलन के चलते शुक्रवार को प्राधिकरण, एनटीपीसी और किसान प्रतिनिधियों के बीच अहम वार्ता हुई, जिसमें निर्माण कार्य को अस्थायी रूप से रोकने पर सहमति बनी।

बैठक में ग्रेटर नोएडा एसीईओ लक्ष्मी सिंह, एनटीपीसी के अधिकारी और कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। किसानों की ओर से भारतीय किसान यूनियन टिकैत और अस्तौली गांव के करीब 60 से 65 किसान प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। बैठक की अध्यक्षता भाकियू टिकैत के नेता पवन खटाना ने की।

वार्ता के दौरान किसानों ने डंपिंग ग्राउंड परियोजना का कड़ा विरोध करते हुए कहा कि इसे किसी भी हालत में गांवों के बीच नहीं बनने दिया जाएगा। किसानों का कहना है कि प्रस्तावित स्थल के आसपास करीब नौ गांव बसे हुए हैं, जिससे लाखों लोगों की आबादी, पर्यावरण और कृषि भूमि पर गंभीर असर पड़ेगा।

किसानों ने आरोप लगाया कि डंपिंग ग्राउंड बनने से क्षेत्र में प्रदूषण का स्तर बढ़ेगा, जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। इसके अलावा कृषि गतिविधियों और जमीन की उपजाऊ क्षमता पर भी खतरा पैदा होगा। किसान नेता पवन खटाना ने बैठक में स्पष्ट कहा कि या तो डंपिंग ग्राउंड की योजना रद्द की जाए या फिर प्रभावित नौ गांवों को स्थानांतरित किया जाए।

लंबी चर्चा के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने किसानों को आश्वासन दिया कि जब तक इस मामले का कोई स्थायी समाधान नहीं निकलता, तब तक डंपिंग ग्राउंड से संबंधित कोई भी निर्माण कार्य शुरू नहीं किया जाएगा। इस निर्णय के बाद किसानों ने फिलहाल अपना आंदोलन जारी रखने की बात कही है, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासनिक आश्वासन पर नजर रखी जाएगी।

किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों की अनदेखी की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा और बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। फिलहाल क्षेत्र में तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रित स्थिति बनी हुई है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें