भारत

जीएसटी फ्रॉड मामले में 25 हजार रुपये का इनामी आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार

जीएसटी फ्रॉड मामले में 25 हजार रुपये का इनामी आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार

अमर सैनी

नोएडा। 15 हजार करोड़ से अधिक के जीएसटी फ्रॉड मामले में पुलिस ने एक बार फिर इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित है। पुलिस ने उसे हरियाणा के सिरसा इलाके से पकड़ा है। आरोपी की पहचान अंशुल गोयल के रूप में हुई है। पुलिस इस केस में अब तक 45 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। बताया जा रहा है कि अभी इस मामले में कुछ लोग फरार चल रहे हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही उन लोगों को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
डीसीपी क्राइम शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि थाना सेक्टर 20 पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश अंशुल गोयल को हरियाणा के सिरसा से गिरफ्तार किया है। आरोपी 15 हजार करोड़ से अधिक के जीएसटी फ्रॉड मामले में फरार चल रहा था। अब तक इस मामले में कुल 45 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में शुक्रवार को आरोपी विकास डबास और कुणाल मेहता के खिलाफ अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया गया। अब तक 38 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया जा चुका है। पुलिस इस मामले में शामिल अन्य लोगों की तलाश कर रही है।

यह है पूरा मामला
3 हजार से ज्यादा फर्जी कंपनियां खोलकर नोएडा में 15 हजार करोड़ से अधिक के जीएसटी फ्रॉड किया गया था। जून 2023 में इस मामले में पुलिस ने दीपक मरजानी को गिरफ्तार किया था। इसके बाद विनीता, आकाश सैनी, विशाल, मोहम्मद यासीन, राजीव, अतुल सेगर और अश्विनी को गिरफ्तार किया गया। अब तक इस मामले में 45 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button