Tuesday, 27 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahar : दिल्ली में 14वें जेम्स अवार्ड और महाराज अजमीढ़ जयंती का भव्य आयोजनLucknow : टीजीटी के 17,735 पदों में आरक्षण को लेकर निराधार दुष्प्रचार- चयन आयोगHapur News : हापुड़ में हाईवे पर खड़ी पिकअप से टकराई बाइक, हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों की मौतHapur News : सिम्भावली में कर्ज वसूली से तंग आकर व्यक्ति ने की आत्महत्या, परिजनों ने एजेंटों पर लगाया प्रताड़ना का आरोपNew Delhi : SIR पर सियासी टकराव तेज, कांग्रेस की रैली के जवाब में भाजपा का देशव्यापी अभियानHapur News : गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियां जोरों पर, डीएम-एसपी ने परखी व्यवस्थाएंMaharishi Valmiki Jayanti: महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से मानवता को जीवन जीने का मार्ग दिखाया: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीLucknow : ‘नर सेवा-नारायण सेवा’ के भाव से जनसेवा कर रही सरकार- मुख्यमंत्री

मेट्रो और सार्वजनिक परिवहन की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

अभिषेक ब्याहुत

नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के घर खरीदारों ने रविवार को एक मूर्ति गोल चक्कर पर मेट्रो और सार्वजनिक परिवार की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि धरातल पर मेट्रो का काम शुरू नहीं होने तक प्रदर्शन जारी रहेगा।
नेफोव अध्यक्ष अभिषेक कुमार और मिहिर गौतम ने कहा है कि ये निराशाजनक है कि आम जनता से जुड़ी मेट्रो प्रोजेक्ट को ग्रेटर नोएडा वेस्ट लाने में लगातार देरी की जा रही है। हर मुद्दे पर जनता को सड़क पर उतरना पड़ रहा है। इसके बावजूद सिर्फ वादे ही हो रहे, उन्हें पूरा नहीं किया जा रहा। वहीं, फुटओवर ब्रिज की मांग 2015 से कर रहे हैं। एक जगह फुटओवर ब्रिज बनाने में 9 साल लग गए। अब बाकी जगह जल्द से जल्द फुटओवर ब्रिज बनाया जाए। आंदोलन में अहम भूमिका निभा रहे महेश यादव, रवींद्र सिन्हा, अनुराग खरे, आरसी भट्ट, शैलेश कुमार सिंह और रोहित मिश्रा ने कहा है कि हर बार चुनाव के वक्त मेट्रो लाने का वादा किया जाता है और चुनाव के बाद नेता भूल जाते हैं। सार्वजनिक परिवहन का कोई इंतज़ाम तक नहीं है।आंदोलन में हर हफ्ते शामिल हो रहे रंजना सिंह, अनुपमा मिश्रा, दीपक गुप्ता, डॉ सुहैल ख़ान, एसपी गुप्ता, एलडी शर्मा, वीरेंद्र बत्रा, आशीष रंजन, अखिलेश झा, सीसी झा, राकेश रुहेला, अरुण सिन्हा, अजय कुमार का कहना है कि आंदोलन लगातार जारी रहेगा। हमारा राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है। हमें बस मेट्रो से मतलब है और जल्द से जल्द मेट्रो ट्रेन ग्रेटर नोएडा वेस्ट में आनी चाहिए।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *