हरियाणा, चंडीगढ़: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पहलगाम आतंकी हमले को बताया निंदनीय

हरियाणा, चंडीगढ़, 23 अप्रैल – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि देश ऐसे कठिन समय में एकजुट है और आतंकवाद से डरने या झुकने वाला नहीं है। मुख्यमंत्री ने हमले में मारे गए आम नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा की यह कायराना हरकत है, जिसने निर्दोष लोगों की जान ली। नागरिकों का बलिदान सदैव स्मरण रहेगा और हम उनके परिवारों के साथ खड़े रहेंगे।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले श्री विनय नरवाल के परिजनों से भी बात की। मुख्यमंत्री ने परिवार के साथ दुख साझा किया और कहा कि हरियाणा सरकार दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़ी है।

मुख्यमंत्री ने गुरुग्राम के उद्योग विहार सेक्टर-18 में हरियाणा की पहली ‘कम्प्लीट स्ट्रीट्स’ का पैदल निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि ‘कम्प्लीट स्ट्रीट्स’ राज्य सरकार की उस प्रतिबद्धता का प्रतीक है, जिसमें हर वर्ग, बच्चा, बुजुर्ग, महिला या दिव्यांग, को शहर में सम्मानपूर्वक और सुरक्षित रूप से चलने का अधिकार मिलना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार की प्राथमिकता केवल बुनियादी ढाँचे का निर्माण नहीं, बल्कि मानवीय विकास है। गुरुग्राम की इन सड़कों पर पैदल चलना, साइकिल चलाना, या बस पकड़ना अब केवल एक ज़रूरत नहीं, बल्कि एक सुखद अनुभव होगा। यह परियोजना दिखाती है कि जब सरकार, निजी क्षेत्र और सामाजिक संस्थाएं एक साथ आते हैं, तो हम कितने अद्भुत और स्थायी बदलाव ला सकते हैं। यह ‘कम्प्लीट स्ट्रीट्स’ मॉडल केवल हरियाणा नहीं, बल्कि पूरे भारत के लिए एक उदाहरण बनेगा।”

यह ‘कम्प्लीट स्ट्रीट्स’ परियोजना उद्योग विहार की सनथ रोड और गली नंबर-7 पर लागू की गई है, जो कुल 2.4 किलोमीटर लंबी और 30 मीटर चौड़ी है। यह सड़क पुरानी दिल्ली रोड को एयरटेल कार्यालय (NH 48) से जोड़ती है। परियोजना की कुल लागत लगभग 23 करोड़ रुपये रही, जिसमें जीएमडीए, एमसीजी, डीएचबीवीएन और राहगीरी फाउंडेशन ने मिलकर योगदान दिया। इस परियोजना में राहगीरी फाउंडेशन के साथ-साथ नगरो, मारुति सुजुकी और सेफएक्सप्रेस जैसी कंपनियों ने भी भागीदारी की, जिससे सरकारी और निजी क्षेत्रों के सहयोग की एक प्रेरणादायक मिसाल पेश की गई।

पैदल यात्रियों के लिए चौड़े और छायादार फुटपाथ, साइकिल चालकों के लिए सुरक्षित ट्रैक, वर्षा जल संरक्षण के लिए बायोसवेल्स, और 700 पुराने पेड़ों का संरक्षण किया गया है। साथ ही 20,000 से अधिक फूलों के पौधे लगाए गए हैं। सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चार प्रशिक्षित स्ट्रीट मार्शल भी 24 घंटे तैनात हैं। यह मॉडल आने वाले समय में पूरे हरियाणा और देश के अन्य शहरों के लिए एक प्रेरणा बनेगा।

जीएमडीए अब इसी मॉडल पर आधारित 100 किलोमीटर और सड़कों को अगले दो वर्षों में पुनः विकसित करने की योजना पर कर रहा काम

कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि हमें पॉलीथिन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए और जब भी बाजार जाएँ, अपना रीयूजेबल बैग साथ रखें। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण ऐसा सकारात्मक कार्य है जो न केवल वातावरण को शुद्ध करता है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वस्थ जीवन की नींव रखता है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति द्वारा अपने जन्मदिन, शादी की सालगिरह या किसी विशेष दिन पर उपहारों की जगह एक पेड़ लगाना और दूसरों को इसके लिए प्रेरित करना एक अनोखी और प्रभावशाली पहल हो सकती है।

कार्यक्रम में गुरुग्राम के विधायक श्री मुकेश शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img