Uttar Pradesh : बुलंदशहर के दशहरी-लंगड़ा आम की विदेशों में बढ़ी मांग, गल्फ देशों को निर्यात की तैयारी

Bulandshahar (अवनीश त्यागी) : जनपद के मशहूर स्याना फ्रूट बेल्ट की दशहरी और लंगड़ा प्रजाति के आमों की मांग अब देश ही नहीं, विदेशों में भी हो रही है। गल्फ कंट्री दुबई, कतर, ओमान और सऊदी अरब में यहां का आम भेजने की तैयारी है। अमरोहा के एक्सपोर्टर नदीम की शाहजहां एक्सपोर्ट कंपनी ने इस सीजन 100 क्विंटल दशहरी और लंगड़ा आम का निर्यात किया है। नदीम ने बताया कि अब वह स्याना फ्रूट बेल्ट से अन्य देशों में भी आम भेजने की तैयारी कर रहे हैं।

जनपद के बड़े आम उत्पादक केदारनाथ त्यागी और पद्मश्री भारत भूषण त्यागी ने कहा कि विदेशों में आम का निर्यात होने से किसानों को अच्छे दाम मिल रहे हैं और वे आर्थिक रूप से संपन्न बनेंगे। जिला उद्यान अधिकारी दिनेश कुमार अरुण ने बताया कि इस बार आम उत्पादकों की सहूलियत के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

आम उत्पादक प्रधान शाहिद खां और सलमान खान ने बताया कि बिग बास्केट, मदर डेयरी जैसी कंपनियों के कर्मचारी सीधे बागों में पहुंचकर आम खरीद रहे हैं। आम का निर्यात और कंपनियों की सीधी खरीद से फसल की अच्छी कीमत मिल रही है। बब्बन खान, राकेश त्यागी, आदित्य त्यागी आदि आम उत्पादकों ने बताया कि अन्य सालों की तुलना में इस बार आम की अच्छी मांग है और रेट भी अच्छे मिल रहे हैं। फल पट्टी क्षेत्र के किसानों में खुशी का माहौल है।

Hot this week

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...

Lucknow : शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

Lucknow : योगी सरकार ने एक तरफ पौधरोपण महायज्ञ-2026...

Topics

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img