नोएडा प्राधिकरण सीईओ ने कर्मचारी को किया निलंबित

अमर सैनी

नोएडा। नोएडा प्राधिकरण के एक कर्मचारी को अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई में बाधा डालने और सरकारी कार्य में व्यवधान उत्पन्न करने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। कर्मचारी उद्यान कर्मी के पद पर कार्यरत था।

सेक्टर-49 नोएडा में स्थित निरस्त भूखंडों पर अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई के दौरान राधे ने लगभग 20 अन्य व्यक्तियों के साथ मिलकर प्राधिकरण के कर्मचारियों को रोक लिया।इतना ही नहीं, उन्होंने वर्क सर्किल-03 के अवर अभियंताओं और अन्य कर्मियों को बंधक भी बना लिया। जांच में यह भी पाया गया कि राधे ने 28 जून को कार्यालय में उपस्थिति दर्ज की थी, लेकिन फिर भी इस तरह की गैरकानूनी गतिविधि में शामिल हुए। इसके बाद, 2 जुलाई से उन्होंने चिकित्सा अवकाश की सूचना दी। नोएडा प्राधिकरण सीईओ डॉ. लोकेश एम ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए राधे को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश दिया है। यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश राजकीय सेवा आचरण नियमावली 1956 और नोएडा सेवा नियमावली 1981 के प्रावधानों के तहत की गई है। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि ऐसी किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

आगे की कानूनी कार्रवाई भी होगी
प्राधिकरण के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह घटना नोएडा प्राधिकरण की अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त कार्रवाई का एक हिस्सा है। राधे का यह कृत्य न केवल अनुशासनहीनता का प्रतीक है, बल्कि इससे सरकारी कार्यों में भी बाधा उत्पन्न हुई। इस मामले में संबंधित थाना क्षेत्र में शिकायत दर्ज करवाई गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img