Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

Theft Case: इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी से सात लाख का स्क्रैप चोरी, सुरक्षाकर्मी समेत दो आरोपी गिरफ्तार

Noida NCR News in Hindi

Theft Case: इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी से सात लाख का स्क्रैप चोरी, सुरक्षाकर्मी समेत दो आरोपी गिरफ्तार

नोएडा के सेक्टर-63 थाना क्षेत्र में स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब सात लाख रुपये कीमत का 82 किलो से अधिक मोबाइल मदरबोर्ड स्क्रैप बरामद किया है। जांच में सामने आया है कि वारदात में कंपनी का एक सुरक्षाकर्मी भी शामिल था।

पुलिस के अनुसार सेक्टर-63 के सी-ब्लॉक स्थित रोशन इलेक्ट्रॉनिक कंपनी के निदेशक निरंजन शुक्ला ने चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 14 जून की रात कंपनी परिसर से बड़ी मात्रा में मदरबोर्ड और आईसी चोरी कर लिए गए थे।

घटना की जांच के दौरान पुलिस ने कंपनी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच में चोरी की पूरी वारदात कैमरे में कैद मिली, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की।

शनिवार शाम मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सेक्टर-63 थाना पुलिस ने एक बंद पेट्रोल पंप के पास से दो संदिग्धों को हिरासत में लिया। पूछताछ और जांच के बाद उनकी पहचान गाजियाबाद निवासी अवनीश यादव और कमर सिंह के रूप में हुई।

पुलिस पूछताछ में अवनीश यादव ने स्वीकार किया कि वह उसी कंपनी में सुरक्षाकर्मी के रूप में कार्यरत था। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर कंपनी से मदरबोर्ड और आईसी स्क्रैप चोरी करने की योजना बनाई थी। इसके बाद वारदात को अंजाम दिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 82 किलो से अधिक मोबाइल मदरबोर्ड स्क्रैप बरामद किया है, जिसकी बाजार कीमत करीब सात लाख रुपये बताई जा रही है। बरामदगी के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है। फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही है। जल्द ही पूरे गिरोह का खुलासा किए जाने की संभावना है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें