राज्यउत्तर प्रदेश

Greater Noida: मेस के खाने में निकले कीड़े, छात्रों में आक्रोश—बेनेट यूनिवर्सिटी प्रबंधन पर गंभीर सवाल

Greater Noida: मेस के खाने में निकले कीड़े, छात्रों में आक्रोश—बेनेट यूनिवर्सिटी प्रबंधन पर गंभीर सवाल

नोएडा। ग्रेटर नोएडा की बेनेट यूनिवर्सिटी में मेस के खाने की गुणवत्ता को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। छात्रों ने आरोप लगाया है कि मेस में परोसे जा रहे भोजन में कीड़े निकले हैं और इसके बावजूद प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा। घटना का वीडियो छात्रों ने स्वयं बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जिसमें खाने की प्लेट में स्पष्ट रूप से कीड़े दिखाई दे रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला तेजी से चर्चा में आ गया है।

वीडियो बनाने वाले छात्र ने बताया कि वह मेस और हॉस्टल की सुविधाओं के लिए हर वर्ष लगभग 1 लाख 70 हजार रुपये जमा करते हैं, लेकिन बदले में उन्हें मूलभूत स्वच्छता तक नहीं मिल रही। छात्र ने कहा कि इतनी भारी फीस देने के बाद भी जब भोजन में कीड़े मिलते हैं, तो यह सीधे-सीधे स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद मेस प्रबंधन ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।

समाजवादी पार्टी की छात्र सभा के अध्यक्ष मोहित नागर ने भी इस मुद्दे पर आवाज उठाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया और यूनिवर्सिटी प्रशासन पर लापरवाही और छात्रों की सेहत को जोखिम में डालने का आरोप लगाया। मोहित नागर ने कहा कि यूनिवर्सिटी प्रबंधन केवल फीस लेने में सक्रिय है, लेकिन छात्रों के जीवन और स्वास्थ्य की सुरक्षा को लेकर बिल्कुल जिम्मेदार नहीं दिख रहा।

वीडियो सामने आने के बाद विभिन्न छात्र संगठनों ने भी नाराजगी व्यक्त की है और जल्द कार्रवाई की मांग की है। छात्रों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने मेस की स्थिति सुधारने, दोषी कर्मचारियों पर कठोर कार्रवाई करने और स्वच्छता की गारंटी सुनिश्चित करने के लिए कदम नहीं उठाए, तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे।

फिलहाल यूनिवर्सिटी प्रबंधन की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, जिससे छात्रों में नाराजगी और बढ़ रही है। छात्र इसे केवल एक घटना नहीं, बल्कि लंबे समय से उपेक्षित गंभीर समस्या बता रहे हैं, जिसका समाधान अब तुरंत जरूरी है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players