Noida Crime: नोएडा में मोबाइल झपटमारी करने वाला गैंग गिरफ्तार, दो बदमाशों से फोन, बाइक और अवैध हथियार बरामद

Noida Crime: नोएडा में मोबाइल झपटमारी करने वाला गैंग गिरफ्तार, दो बदमाशों से फोन, बाइक और अवैध हथियार बरामद

नोएडा पुलिस ने शहर में बढ़ रही मोबाइल झपटमारी की वारदातों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सक्रिय गिरोह के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी मंगलवार देर रात सेक्टर-58 थाने की पुलिस टीम द्वारा की गई, जब गश्त के दौरान संदिग्ध बाइक सवार युवकों को रोकने की कोशिश की गई। पकड़े गए आरोपियों के पास से चार चोरी किए गए मोबाइल फोन, एक बाइक और एक अवैध देशी तमंचा बरामद किया गया है।

एसीपी द्वितीय स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस टीम मंगलवार रात सेक्टर-62 क्षेत्र में नियमित गश्त कर रही थी। इसी दौरान सी-डैक संस्थान के पास एक बाइक पर सवार दो युवकों को संदिग्ध अवस्था में देखा गया। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन दोनों युवक तेजी से भागने लगे। तुरंत पीछा करते हुए पुलिस ने उन्हें कुछ दूरी पर पकड़ लिया।

गिरफ्तार बदमाशों की पहचान मध्य प्रदेश के छतरपुर निवासी बॉबी चौहान और उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के नारखी गांव निवासी लोकेश माथुर के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे वर्तमान में गाजियाबाद की खोड़ा कॉलोनी में किराए के मकान में रहते हैं और पिछले कुछ समय से नोएडा और गाजियाबाद के विभिन्न इलाकों में राहगीरों से मोबाइल फोन झपटने का काम कर रहे थे।

पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी सुनसान या कम भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल चल रहे लोगों को निशाना बनाते थे। तेज रफ्तार बाइक पर पीछे बैठा साथी मोबाइल झपट लेता और मौके से भाग निकलते। चोरी किए गए मोबाइल फोन को बाद में वे अनजान लोगों को सस्ते दामों में बेच देते थे।

पुलिस ने बताया कि बरामद हथियार को जांच के लिए भेज दिया गया है और आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी भी जुटाई जा रही है। दोनों के खिलाफ सेक्टर-58 थाने में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और गिरोह के अन्य संभावित सदस्यों की तलाश जारी है।

इस कार्रवाई से क्षेत्र में लगातार हो रही मोबाइल झपटमारी घटनाओं को रोकने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, जिससे स्थानीय निवासियों में भी राहत की भावना देखी जा रही है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img