Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

नोएडा के सभी स्कूलों में ऑनलाइन कक्षाएं

नोएडा के सभी स्कूलों में ऑनलाइन कक्षाएं
नोएडा और ग्रेटर नोएडा का वातावरण मंगलवार को गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया। नोएडा के सेक्टर-62 में एक्यूआई 492 दर्ज किया गया

अमर सैनी

नोएडा। नोएडा और ग्रेटर नोएडा का वातावरण मंगलवार को गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया। नोएडा के सेक्टर-62 में एक्यूआई 492 दर्ज किया गया। हालांकि, सुबह से वातावरण में धुंध कुछ कम हुई है। कोहरे और प्रदूषित कणों के मिलने से वायु प्रदूषण बढ़ा है।

ग्रेप-4 लागू होने के बाद जिले में पाबंदियां बढ़ाई जा रही हैं। डीएम ने निर्देश दिए हैं कि 23 नवंबर तक सभी श्रेणी के स्कूलों की 12वीं तक की सभी कक्षाएं ऑनलाइन चलाने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा सड़कों पर वाहनों की संख्या कम होने पर 50 फीसदी स्टाफ को वर्क फ्रॉम होम दिया जा सकता है। पिछले चार दिनों से प्रदूषण की स्थिति लगातार खराब बनी हुई है। मंगलवार को दृश्यता 400 मीटर से भी कम रही। आने वाले दिनों में वायु प्रदूषण और भी बढ़ेगा। नोएडा में एक्यूआई पीएम-2.5 492 दर्ज किया गया। हवा न चलने से यहां गैस चैंबर बन गया है। वातावरण लगातार गंभीर श्रेणी में बना हुआ है। सेक्टर-125 में एक्यूआई 395, सेक्टर-62 में 492, सेक्टर-1 में 401 और सेक्टर-116 में 415 दर्ज किया गया। धूप निकलने के साथ इसमें थोड़ी कमी आ सकती है।

50 फीसदी कर्मचारी घर से काम कर सकते हैं
इसे देखते हुए नोएडा एनसीआर में ग्रेप 4 लागू कर दिया गया है। इसके तहत पाबंदियों को और बढ़ा दिया गया है। इसके तहत इमरजेंसी को छोड़कर सभी तरह के निर्माण पर रोक लगा दी गई है। 10वीं और 12वीं को छोड़कर सभी कक्षाएं ऑनलाइन चलाई जा रही हैं। इसके अलावा 50 फीसदी कर्मचारी घर से काम कर सकते हैं। बाकी पाबंदियां लागू रहेंगी।

कई स्कूल खुले
डीएम के आदेश के बाद भी नोएडा के स्कूल खुले हैं। स्कूल प्रबंधकों का कहना है कि आदेश काफी देरी से मिला। इसलिए अभिभावकों को इसकी जानकारी नहीं दी जा सकी। कल से सभी कक्षाएं ऑनलाइन होंगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *