उत्तर प्रदेशराज्य

Greater Noida accident: पेड़ से टकराकर सीवर लाइन में पलटी तेज रफ्तार कार, बाइक सवार समेत तीन लोग घायल

Greater Noida accident: पेड़ से टकराकर सीवर लाइन में पलटी तेज रफ्तार कार, बाइक सवार समेत तीन लोग घायल

नोएडा। ग्रेटर नोएडा में मंगलवार को एक तेज रफ्तार कार की लापरवाही से बड़ा सड़क हादसा हो गया। दनकौर कोतवाली क्षेत्र के ननुआ का राजपुर गांव के पास कार और बाइक की आमने-सामने की टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई और सीवर लाइन में जा पलटी। इस दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि कार में सवार दो अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं।

हादसे में घायल बाइक सवार की पहचान रमेश के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार का रहने वाला है और वर्तमान में दनकौर कस्बे में किराये पर रहकर ग्रेटर नोएडा की एक निजी कंपनी में काम करता है। मंगलवार दोपहर रमेश अपनी बाइक से ड्यूटी पर जा रहा था, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक उछलकर कई फीट दूर जा गिरी और रमेश सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक से टकराने के बाद कार चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। कार सीधे सड़क किनारे खड़े एक पेड़ से जा टकराई और फिर पास में बनी सीवर लाइन में पलट गई। इस दौरान कार में सवार दो लोग भी घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से तीनों घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार रमेश की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि कार सवार दोनों लोगों को भी चोटें आई हैं लेकिन वे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह कार की तेज रफ्तार सामने आ रही है। फिलहाल इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी और दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जाएगी।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Related Articles

Back to top button