Dayalpur: दिल्ली के दयालपुर में दो पक्षों में बवाल के बाद फयरिंग से महिला हुई घायल, दो आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली के दयालपुर में दो पक्षों में बवाल के बाद फयरिंग से महिला हुई घायल, दो आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट: रवि डालमिया

उत्तर पूर्वी दिल्ली के दयालपुर इलाके में दो पक्षो के बीच पैसे को लेकर हुए झगड़ा हो गया। इस झगड़े में हुई फायरिंग में झगड़ा देख रही महिला गोली लगने से घायल हो गई। पुलिस ने फायरिंग में शामिल दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उत्तर पूर्वी दिल्ली के डीसीपी डॉ जॉय टीर्की ने बताया की गिरफ्तार आरोपी की पहचान बबलू उर्फ आले हसन और कमरुल हसन के तौर पर हुई है। बबलू उर्फ ​​आले हसन स्क्रैप का व्यवसाय करता है और उस पर शिकायतकर्ता का पैसा बकाया है, जिसके लिए वह बार-बार बबलू उर्फ ​​आले हसन पर दबाव बना रहा था, जिस पर बबलू उर्फ ​​आले हसन ने शिकायतकर्ता हाशिम को सबक सिखाने के लिए अपने साथियों को बुलाया। हाथापाई के दौरान कमरुल ने हाशिम पर गोली चलाई, लेकिन गोली लगने से छत पर खड़ी एक महिला घायल हो गई। इसके अलावा, मामले में शामिल बाकी आरोपियों का पता लगाने और उन्हें पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img