दिल्ली के कीर्ति नगर इलाके में आग लगने के बाद दम घुटने से 2 लोगों की मौत

दिल्ली के कीर्ति नगर इलाके में आग लगने के बाद दम घुटने से 2 लोगों की मौत

दिल्ली के कीर्ति नगर इलाके में बीती रात लकड़ी के सामान में आग लगने के बाद कमरे में दम घुटने से 2 लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि ये दोनों कमरे के अंदर सो रहे थे और आग लगने के बाद कमरे से बाहर नहीं निकल पाए, जिसके कारण दम घुटने से उनकी मौत हो गई. मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है. वहीं, दमकल विभाग ने आग पर काबू पा लिया है. अब पुलिस ये जांच करने में जुट गई है कि आखिर ये आग कैसे लगी? आग लगने के बाद आखिर कमरे में सो रहे लोग बाहर क्‍यों नहीं निकल पाए?

बता दें कि दिल्‍ली के कीर्ति नगर में बड़ी फर्नीचर मार्केट है. यहां लड़की के कई गोदाम हैं. पुलिस ने बताया कि आग इमारत की छत से लगी. पुलिस ने एक बयान में कहा, ‘परिसर की गहन तलाशी ली गई और छत पर एक कमरा अंदर से बंद मिला. टीम ने दरवाजा तोड़ा तो देखा कि अंदर दो लोग थे. दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img