महिला पॉलिटेक्निक प्रकरण में कार्रवाई की मांग

अमर सैनी

नोएडा। जिला कांग्रेस कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को ग्रेटर नोएडा के पुलिस उपायुक्त शक्ति मोहन अवस्थी से मिला। बादलपुर स्थित महिला पॉलिटेक्निक प्रकरण में सुरक्षा की चूक में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस उपायुक्त को अवगत कराया कि बादलपुर सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज में पढ़ने वाली 150 से ज्यादा छात्राओं ने अपना हॉस्टल छोड़ दिया, क्योंकि कुछ असामाजिक तत्व रात में हॉस्टल में घुसकर उनके दरवाजे खटखटाते थे। छात्राओं ने इसकी शिकायत की है। परिसर में ड्रोन भी देखे गए हैं। ऐसे में छात्राएं जासूसी के डर से रात में वॉशरूम जाने से भी डरती हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने मामले में कड़ी कार्रवाई करने की मांग की ।

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Topics

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img