Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

पीठासीन अधिकारी सम्मेलन में शामिल होंगे विस अध्यक्ष कल्याण

विस अध्यक्ष कल्याण
पीठासीन अधिकारी सम्मेलन में शामिल होंगे विस अध्यक्ष कल्याण

पीठासीन अधिकारी सम्मेलन में शामिल होंगे विस अध्यक्ष कल्याण
बिहार की राजधानी पटना में 20 जनवरी से शुरू होगा 85वां अखिल भारतीय सम्मेलन
संवैधानिक मूल्यों के विकास में विधान मंडलों की भूमिका पर होगी चर्चा
हरविन्द्र कल्याण करेंगे संविधान व विधायी परंपराओं पर अनुभव साझा

चंडीगढ़, 17 जनवरी

हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण पीठासीन अधिकारियों के 85वें अखिल भारतीय सम्मेलन में विधायी कामकाज के अनुभव साझा करेंगे। यह सम्मेलन 20 और 21 जनवरी को बिहार की राजधानी पटना में होगा। सम्मेलन में संसद और देशभर के विधान मंडलों के पीठासीन अधिकारी भाग लेंगे। इस दौरान मुख्य रूप से ‘संविधान की 75वीं वर्षगांठ पर संवैधानिक मूल्यों को सुदृढ़ बनाने में संसद व राज्य विधायी निकायों के योगदान’ पर चर्चा होगी। सम्मेलन में संसदीय कार्यों को और अधिक सुदृढ़ और प्रभावी बनाने पर भी व्यापक व सार्थक चर्चा होगी, जो विधायिकाओं के लिए मार्गदर्शिका का काम करेगी।
विस अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने बताया कि इस सम्मेलन में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए सम्मान की बात है। बतौर विधान सभा अध्यक्ष उनका यह पहला अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन है। इस दौरान उन्हें हरियाणा विधान सभा के विधायी कामकाज का अनुभव साझा करने का अवसर मिलेगा। उन्हें उम्मीद है इस कॉन्फ्रेंस से उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिलेगा।

हर साल आयोजित होने वाला यह सम्मेलन भारतीय लोकतंत्र के लिए एक महत्वपूर्ण आयोजन है। इसमें संवैधानिक व लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को सशक्त बनाने, संसदीय कार्य प्रणाली में सुधार लाने और विधायिका की पारदर्शिता बढ़ाने पर विचार-विमर्श किया जाता है। सम्मेलन में राज्यसभा सभापति, उप-सभापति, लोकसभा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सभी राज्य विधान मंडलों के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी भाग लेंगे। यह सम्मेलन विभिन्न राज्यों के बीच अनुभव और सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने के लिए बेहतर मंच है। सम्मेलन के उपरान्त बिहार विधान सभा ने पीठासीन अधिकारियों के लिए गया, बोध गया, नालंदा, वैशाली व राजगीर आदि के लिए भ्रमण की योजना बनाई है।

पीठासीन अधिकारी सम्मेलन से पहले देश भर के विधान मंडलों के सचिवों की कॉन्फ्रेंस भी होगी। इसमें ‘विधायी कामकाज की गुणवत्ता सुधारने और कार्य उत्पादकता बढ़ाने के लिए आधुनिक प्रौद्योगिकी के प्रयोग’ पर मंथन होगा।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें