राज्यउत्तर प्रदेश

Noida Flower Show 2025: नोएडा में भव्‍य फ्लॉवर शो का आगाज, मेले में 100 से ज्यादा प्रजातियों के फूल

Noida Flower Show 2025: नोएडा में भव्‍य फ्लॉवर शो का आगाज, मेले में 100 से ज्यादा प्रजातियों के फूल

रिपोर्ट: अजीत कुमार

नोएडा सेक्टर 33 में नोएडा प्राधिकरण द्वारा आयोजित “फ्लावर शो 2025” का शुभारंभ सांसद डॉ. महेश शर्मा ने मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) लोकेश एम की उपस्थिति में किया। सांसद महेश शर्मा, सीईओ लोकेश एम, एसीईओ संजय खत्री, एसीईओ वंदना त्रिपाठी और संजय बाली ने फीता काटकर और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। फ्लावर शो में फूलों से सुसज्जित अयोध्या राम मंदिर की प्रतिमा मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। साथ ही, विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों का मन मोह लिया।

सांसद महेश शर्मा ने जनता से आग्रह किया कि वे इस चार दिवसीय फ्लावर शो में आएं और प्राकृतिक सुंदरता का आनंद उठाएं। आयोजन स्थल पर खरीदारी के लिए विभिन्न स्टॉल भी लगाए गए हैं, जिससे लोगों को एक अनूठा अनुभव मिल रहा है। फ्लावर शो में हजारों लोग शामिल हो रहे हैं, और नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी आयोजन स्थल का भ्रमण कर कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का अवलोकन कर रहे हैं।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players