Wednesday, 4 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : धौलाना की नमकीन फैक्ट्री में मिला मानकों से खिलवाड़, विभाग ने जब्त किया 1750 किलो बेसनMathura : मथुरा के बेसिक शिक्षा विभाग में तबादलों का बड़ा खेल, पति-पत्नी को एक ही विद्यालय में तैनातीMathura : अखिलेश यादव कर रहे सरेंडर, योगी को चुनौती देने वाले पीछे हटे- श्रीकांत शर्माGTB Hospital Newborn Kidnapping: जीटीबी अस्पताल में नवजात के कथित अपहरण पर बाल अधिकार आयोग सख्त, 240 में से अधिकांश CCTV कैमरे खराब मिलने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवालLucknow : भारत बौद्धिक्स 2.0′ में अब तक 1.60 लाख से अधिक पंजीकरणLucknow : पारदर्शिता और तकनीक से समाज कल्याण योजनाओं को नई रफ्तार, पात्रों तक सीधे पहुंच रहा योगी सरकार की योजनाओं का लाभBulandshahr : बुलंदशहर में बार अध्यक्ष ने अधिवक्ता मोहम्मद शारिक को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितBulandshahr : बुलंदशहर में मिलावटी मिठाइयों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 7 कुंतल नकली मिठाई नष्ट

उत्तर प्रदेश : कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को हापुड़ के अस्पताल में कराया भर्ती, दो घंटे के भीतर ही मिली छुट्टी

Hapur News : हापुड़ में कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को बृहस्पतिवार को सीने में दर्द की शिकायत के बाद पिलखुवा के रामा अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रारंभिक जांच के बाद उन्हें दो घंटे के भीतर ही अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

जानकारी के अनुसार, आचार्य कृष्णम दिल्ली से संभल की ओर यात्रा कर रहे थे। गढ़ क्षेत्र के निकट पहुंचने पर उन्हें अचानक सीने में तेज दर्द महसूस हुआ। उनके सहयोगियों ने तुरंत उन्हें रामा अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल प्रशासन ने बताया कि आचार्य कृष्णम की कार्डियक संबंधी जांचों के साथ अन्य आवश्यक परीक्षण भी किए गए। चिकित्सकों के अनुसार, शुरुआती रिपोर्ट में कोई गंभीर समस्या सामने नहीं आई। एहतियातन उन्हें कुछ समय के लिए निगरानी में रखा गया।

उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने और अत्यधिक यात्रा से बचने की सलाह दी। चिकित्सा टीम की अनुमति के बाद, आचार्य प्रमोद कृष्णम को शाम को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।

अस्पताल से बाहर निकलते समय, उन्होंने अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंता व्यक्त करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। आचार्य कृष्णम ने बताया कि अब वे पूरी तरह स्वस्थ महसूस कर रहे हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें