Delhi Police Week: दिल्ली पुलिस सप्ताह के तहत शाहदरा में मेडिकल कैंप का आयोजन

Delhi Police Week: दिल्ली पुलिस सप्ताह के तहत शाहदरा में मेडिकल कैंप का आयोजन

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली पुलिस सप्ताह के तहत शाहदरा जिले के जगतपुरी थाने में स्थित डिस्पेंसरी में मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्थानीय निवासियों की निशुल्क जांच की और उन्हें आवश्यक चिकित्सा परामर्श दिया। कैंप का शुभारंभ एसीपी जगदीश कुमार ने रीवन काटकर किया, जिसमें जगतपुरी थाने के एसएचओ अभिषेक कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। शिविर में आयुर्वेदिक डॉक्टरों और विशेषज्ञों की टीम ने मरीजों की जांच की।

इस दौरान विशेष रूप से डायबिटीज, ब्लड प्रेशर और अन्य बीमारियों की जांच की गई। अनुभवी डॉक्टरों ने मरीजों को आवश्यक दवाओं के उपयोग, ट्रीटमेंट और शारीरिक व्यायाम की सलाह दी। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के इस संयुक्त प्रयास को स्थानीय निवासियों ने सराहा।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

 

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img