बच्चे को टीका लगवाइए , खसरा -रूबेला से बचाइए

नई दिल्ली, 26 अप्रैल (टॉप स्टोरी न्यूज नेटवर्क): छोटे बच्चों को खसरा और रूबेला से बचाने के लिए टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है, जो अत्यधिक संक्रामक वायरल रोग हैं। खसरा और रूबेला का कोई इलाज नहीं है, लेकिन टीकाकरण से दोनों बीमारियों को रोका जा सकता है। इस संबंध में केंद्र सरकार देशभर में मीजल्स-रूबेला वैक्सीनेशन प्रोग्राम चला रही है ताकि खसरा और रूबेला जैसे रोगों की रोकथाम की जा सके और छोटे बच्चों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाया जा सके।

लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर और वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ शालू गुप्ता के मुताबिक खसरा और रूबेला टीके की पहली खुराक आम तौर पर 9 महीने से 15 महीने की उम्र के बच्चों को दी जाती है। वहीं, दूसरी खुराक 15 महीने से 6 साल की उम्र में, खुराक के बीच कम से कम चार सप्ताह का अंतर रखा जाता है। खसरे से पीड़ित बच्चे को बुखार के साथ बदन दर्द और सूजन जैसी समस्या हो सकती है। इसके उपचार के लिए स्वयं कोई दवा न लेकर डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए।

उन्होंने बताया कि अब तक रूबेला का कोई मामला सामने नहीं आया है लेकिन अतिरिक्त सतर्कता के तौर पर टीकाकरण जरूरी है। यह खसरे के टीके के साथ ही लगाया जाता है। यह टीका सभी सरकारी अस्पताल में मुफ्त उपलब्ध है। इसके अलावा बच्चों को टीका लगवाने के लिए आशा कार्यकर्त्ता, एएनएम दीदी या आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ता से भी संपर्क किया जा सकता है।

भारत में खसरा
खसरा या मीजल्स एक वायरल बुखार है जो हवा के जरिए फैलता है और सबसे पहले फेफड़ों पर अटैक करता है। बच्चों पर खसरे का बुखार सबसे तेजी से अटैक करता है। साल 2021 में दुनिया के करीब 22 देशों में खसरा के मरीज पाए गए थे, जो टीकाकरण अभियान में सुस्ती के चलते 37 देशों तक पहुंच गए हैं।

भारत में रूबेला
भारत में रूबेला से मौत की जानकारी नहीं मिली है, लेकिन रूबेला एक अत्यधिक संक्रामक विषाणु जनित रोग है, जो छोटे बच्चों की मौत का मुख्य कारण है। यह रोग आर्थिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि के बच्चों के लिए खास तौर पर खतरनाक है। रूबेला के कारण अंधापन, इंसेफेलाइटिस, दस्त, कान के संक्रमण, और निमोनिया जैसी गंभीर जटिलताएं हो सकती हैं।

अमेरिका में नहीं है खसरा-रूबेला
खसरा और रूबेला के टीके विश्व स्तर पर और कई दशकों से उपयोग में हैं लेकिन यह अब भी विश्व के अनेक देशों में एक बड़ी समस्या बना हुआ है। हालांकि, अमेरिकी क्षेत्र ने बच्चों को खसरा और रूबेला के टीके लगाकर खसरा और रूबेला को खत्म कर दिया है।

Hot this week

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Kanpur Murder Case: कार की छत पर युवक को लिटाकर डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा, पुरानी रंजिश में बर्बरता के बाद अस्पताल में तोड़ा दम

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक नगर कानपुर से मानवीय संवेदनाओं को तार-तार कर देने वाली दरिंदगी की वारदात सामने आई है। शहर के बर्रा थाना क्षेत्र के अर्रा निवासी 37 वर्षीय बीरू सिंह भदौरिया को पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने पहल...

Topics

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Kanpur Murder Case: कार की छत पर युवक को लिटाकर डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा, पुरानी रंजिश में बर्बरता के बाद अस्पताल में तोड़ा दम

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक नगर कानपुर से मानवीय संवेदनाओं को तार-तार कर देने वाली दरिंदगी की वारदात सामने आई है। शहर के बर्रा थाना क्षेत्र के अर्रा निवासी 37 वर्षीय बीरू सिंह भदौरिया को पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने पहल...

Allahabad High Court Gangrape Acquittal: फतेहपुर के 43 साल पुराने सामूहिक दुष्कर्म मामले में तीन आरोपी बरी, हाईकोर्ट ने दिया संदेह का लाभ

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से जुड़े करीब 43 वर्ष पुराने सामूहिक दुष्कर्म और बलवे के एक मामले में ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए तीनों जीवित आरोपियों को सभी आरोपों से बरी कर दिया है। न्यायमूर्ति अब्...

Shiva Sharma Murder Case: मॉडल श्रद्धा दुबे समेत तीन आरोपियों को 24 अक्टूबर तक ट्रांजिट रिमांड, नागपुर से लखनऊ ला रही यूपी पुलिस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में फरार चल रही मुख्य आरोपी मॉडल व सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे, उसकी सगी बहन रश्मि दुबे और उनके निजी ड्राइवर तनवीर अली उर्फ दानिश के खिलाफ कानून का शिक...

Durga Visarjan Accident: पन्ना में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बांध में डूबे 5 दोस्त, दो युवकों की दर्दनाक मौत और तीन को बचाया...

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से विजयदशमी पर्व के उल्लास के बीच एक अत्यंत हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र में स्थित एक बांध में मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन करने गए पांच गहरे दोस्त अचानक गहरे ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img