Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Agra: आगरा में धूमधाम से मनाई गई छत्रपति शिवाजी महाराज की 395वीं जयंती

Agra: आगरा में धूमधाम से मनाई गई छत्रपति शिवाजी महाराज की 395वीं जयंती

रिपोर्ट: आकाश जैन, राजेश तौमर

आगरा के ऐतिहासिक लाल किले में छत्रपति शिवाजी महाराज की 395वीं जयंती भव्य रूप से मनाई गई। इस अवसर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, सांसद राजकुमार चाहर, जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदौरिया, महापौर हेमलता दिवाकर, मंडलायुक्त शैलेन्द्र कुमार सिंह, जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने लाल किले के दीवाने-ए-आम में पहुंचकर छत्रपति शिवाजी महाराज को नमन किया। उन्होंने भावुक होकर कहा कि “यहीं छत्रपति को नजरबंद किया गया था।” मंच पर दीप प्रज्ज्वलित कर शिवाजी महाराज के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम में शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित लघु नाट्य मंचन किया गया, जिसमें पुरंदर की संधि, आगरा में नजरबंदी और उनके साहसिक पलायन की झलक प्रस्तुत की गई। महाराष्ट्र राज्य गीत की संगीतमय प्रस्तुति और मराठा युद्ध कला पर आधारित नृत्य ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि शिवाजी महाराज का इतिहास मुगलों और अंग्रेजों ने दबाने की कोशिश की, लेकिन उनकी अद्वितीय रणनीति, बहुभाषी ज्ञान और सैन्य कौशल उन्हें महान बनाता है। उन्होंने आगरा किले से अपने साहस और चतुराई से बाहर निकलकर स्वराज की पुनर्स्थापना की। उन्होंने केंद्र सरकार की सराहना करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिवाजी महाराज के 12 किलों को यूनेस्को से विश्व धरोहर घोषित कराया है। साथ ही, उन्होंने प्रदेश सरकार से कोठी मीना बाजार को महाराष्ट्र सरकार को देने का अनुरोध किया ताकि वहां एक भव्य स्मारक की स्थापना की जा सके।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें