घरेलू सहायिका की मौत पर हंगामा, फ्लैट मालिक पर केस

अमर सैनी

नोएडा। जेपी कॉसमॉस सोसायटी में घरेलू सहायिका की मौत के मामले में रविवार सुबह जमकर हंगामा हुआ। फ्लैट मालिक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कई घरेलू सहायिकाएं सोसायटी गेट के बाहर जमा हो गईं। पुलिस ने करीब तीन घंटे बाद उन्हें समझा-बुझाकर शांत किया। इस मामले में फ्लैट मालिक के खिलाफ केस भी दर्ज किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, बदायूं की स्वाति कुमारी शनिवार दोपहर सेक्टर-134 स्थित जेपी कॉसमॉस सोसायटी में फ्लैट नंबर 1105 में काम कर रही थी। इसी दौरान 11वीं मंजिल की बालकनी से गिरकर उसकी मौत हो गई। शुरुआत में पुलिस मामले को आत्महत्या मान रही थी। जबकि, मृतका के परिजन उसे धक्का देकर नीचे गिराने का आरोप लगा रहे थे। रविवार सुबह आठ बजे करीब 20 महिलाएं फ्लैट मालिक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सोसायटी गेट पर पहुंच गईं। आधे घंटे में घरेलू सहायिकाओं की संख्या सौ के करीब पहुंच गई। सभी महिलाएं एक्सप्रेसवे थाना क्षेत्र में स्थित अलग-अलग सोसायटी में काम कर रही थीं। महिलाओं के अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए। घरेलू सहायकों ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और उसकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। सोसायटी के लोगों ने इसकी सूचना एक्सप्रेसवे थाने की पुलिस को दी।

पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की

पुलिसकर्मियों ने हंगामा शांत कराने का प्रयास किया तो कुछ घरेलू सहायकों और उनके परिजनों ने पुलिसकर्मियों से अभद्रता और धक्का-मुक्की शुरू कर दी। आरोप है कि महिलाओं ने पथराव भी किया। हालांकि पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। करीब तीन घंटे बाद परिजन शव बदायूं ले जाने को राजी हुए। पुलिस ने सोसायटी की 11वीं मंजिल पर स्थित फ्लैट के मालिक श्रेयांश कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। श्रेयांश एक निजी कंपनी में काम करता है और अपने परिवार के साथ रहता है। मृतक घरेलू सहायक स्वाति के पिता राजेश्वर ने मुकदमा दर्ज कराया है।

मौत की गुत्थी उलझी
घरेलू सहायक की मौत की गुत्थी अभी भी आत्महत्या और हत्या के बीच उलझी हुई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। मृतक के मोबाइल की भी जांच की जा रही है। निवासियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर पता चला है कि स्वाति हादसे से कुछ देर पहले 11वीं मंजिल पर अपना काम खत्म करके बाहर निकलती दिखी थी। इसके बाद वह 14वीं मंजिल पर गई। आखिरकार वह 11वीं मंजिल पर पहुंची और नीचे गिर गई। लोगों का दावा है कि उन्होंने महिला को कूदते हुए देखा है। हालांकि, सोसायटी के सुरक्षा गार्ड ने ही महिला को लहूलुहान हालत में सबसे पहले देखा था।

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img