Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाCensus 2027 Self Enumeration: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू, डीएम मेधा रूपम ने दिए जागरूकता अभियान के निर्देशNoida Festive Security: त्योहारों पर पुलिस अधिकारियों ने की पैदल गश्त, ज्वैलर्स की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे जांचेNoida GRAP Violation: ग्रैप प्रतिबंधों के बावजूद सेक्टर-113 में निर्माण कार्य जारी, बिल्डर पर 25 लाख जुर्माने की संस्तुतिGreater Noida Vending Zone: 85 वेंडरों को मिले प्लेटफॉर्म, अब सड़क किनारे नहीं लगानी पड़ेगी रेहड़ी

Noida: ISO सर्टिफाइड हुआ गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट, उत्तर भारत का पहला कमिश्नरेट बना

ISO सर्टिफाइड हुआ गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट, उत्तर भारत का पहला कमिश्नरेट बना

रिपोर्ट: अमर सैनी

गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट के लिए कल का दिन सम्मान बढ़ाने वाला साबित हुआ। पुलिस कमिश्नरेट को तमाम मामलों में इंटरनेशनल मानकों को पूरा करने के लिए ISO सर्टिफाइड दिया गया। जिसे सीपी लक्ष्मी सिंह ने स्वीकार किया। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर को आधारभूत संरचना, गुणवत्तापूर्ण प्रबन्धन, कार्यालय प्रकिया, जनमानस और पुलिस सेवाओं के इंटरनेशनल मानकों के अनुरूप पाए जाने पर ISO 9001:2015 क्वॉलिटी मैनेजमेंट सिस्टम दिया गया। जिसके बाद गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट उत्तर भारत का पहला ISO सर्टिफाइड कमिश्नरेट बन गया है। पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने बताया कि पुलिस सर्विसेज, पुलिस चार्टर, सिटीजन चार्टर सहित आम जनता की शिकायतों का निस्तारण के SOP को लागू कराया गया। पुलिसकर्मियों को ट्रेनिंग दी गई। इंटरनेशनल मानकों के अनुरूप प्रोटोकाल तय कर ऑफिस में लागू कराए गए। जिसके बाद अब इंटरनेशनल स्टैंडर्ड के रूप में गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट काम कर रहा है। आपको बता दें, पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पूरे उत्तर प्रदेश में ये सम्मान मिला है। जोकि एक बड़ी और महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *