Delhi Crime: सीलमपुर में युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से की जांच शुरू

Delhi Crime: सीलमपुर में युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से की जांच शुरू

रिपोर्ट: रवि डालमिया

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के थाना सीलमपुर क्षेत्र के जोगी बस्ती में बीती रात 20 वर्षीय समीर नामक युवक की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। समीर अपने घर से नानी के घर जाने के लिए निकला था, लेकिन नानी के घर से चंद कदम की दूरी पर उसे गोली मारी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने उसे जग प्रवेश चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक के परिजनों के अनुसार, समीर बीती रात घर से खाना खाकर बाहर गया था, और बाद में उन्हें सूचना मिली कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके बेटे को गोली मार दी। फिलहाल पुलिस ने इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन वह घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और हत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। हालांकि, यह घटना उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हत्याओं की बढ़ती संख्या को लेकर सवाल खड़े करती है, और पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए जाते हैं। पुलिस अब मामले की गहन जांच कर रही है।

…………….

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Bihar : रामकृष्णानगर में अपराधियों ने युवक को मारी गोली, इलाके में दहशत

Patna (मृत्युंजय) : राजधानी पटना में अपराधियों का तांडव...

Topics

Bihar : रामकृष्णानगर में अपराधियों ने युवक को मारी गोली, इलाके में दहशत

Patna (मृत्युंजय) : राजधानी पटना में अपराधियों का तांडव...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img