उत्तर प्रदेश : हापुड़ में नेशनल हाईवे किनारे मिली 10 माह की मासूम बच्ची, पुलिस परिजनों की तलाश में जुटी

Hapur News : (शाहरुख़ खान) थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के नए बाईपास बागड़पुर फ्लाइओवर की सर्विस रोड किनारे एक बच्ची लावारिस अवस्था में मिलने से हड़कंप मच गया। रोती-बिलखती बच्ची की आवाज सुनकर राहगीर मौके पर पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची बाबूगढ़ पुलिस ने CWC को मामले की जानकारी दी है। बताया जा रहा है फिलहाल बच्ची पूरी तरह स्वास्थ है।

क्या है पूरा मामला
दरअसल, बुधवार को बागड़पुर फ्लाइओवर की सर्विस रोड के किनारे करीब 10 माह की एक मासूम बच्ची झाड़ियों में पड़ी हुई थी। बच्ची रोने लगी तो आवाज सुनकर कुछ राहगीर मौके पर पहुंचे और बच्ची को देख उनके होश उड़ गए। जिसकी जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलने पर थाना बाबूगढ़ प्रभारी विजय गुप्ता अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ग्राम प्रधान को मौके पर बुलाया। बच्ची के बारे में जानकारी की गई, मगर कुछ सफलता नहीं मिल पाई। जिसके बाद पुलिस बच्ची को थाने ले आई और CWC को मामले की जानकारी दी।

क्या बोली पुलिस
थाना प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि मासूम बच्ची के परिजनों के बारे में जानकारी की जा रही है। बच्ची के बारे में CWC को जानकारी दी गई है। बच्ची पूरी तरह स्वास्थ है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img