गरजा प्राधिकरण का बुलडोजर, करोड़ों की जमीन कराई मुक्त

अमर सैनी
नोएडा। नोएडा प्राधिकरण ने गुरुवार को सेक्टर-42 में अवैध अतिक्रमण करके बनाई गई दुकानें तथा झुग्गियों को ध्वस्त कर दिया। वर्क सर्किल-3 के तहत सेक्टर-42 में नोएडा प्राधिकरण की जमीन पर कई लोगों ने अवैध कब्जा करके दुकानें तथा झुग्गियां बना ली थीं। इस दौरान करीब 1000 वर्ग मीटर जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। जिसकी बाजारी कीमत करीब 3.5 करोड़ रूपये है। इस दौरान प्राधिकरण के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

ये जमीन नोएडा की अधिग्रहीत जमीन है। ये जमीन आवासीय पर्पज के लिए है। इसका प्रयोग अवैध रूप से कॉमर्शियल किया जा रहा था। नोटिस देने के बाद भी अवैध निर्माण को ध्वस्त नहीं किया गया। ऐसे में प्राधिकरण ने सुबह ड्राइव चलाकर यहां अवैध निर्माण को ध्वस्त किया। इस दौरान प्राधिकरण के 50 कर्मचारियों के साथ दो जेसीबी रही। वहीं स्थानीय पुलिस मौजूद रही। लोगों ने हल्का विरोध किया। वहां मौजूद पुलिस ने बातचीत कर उनको समझा दिया। प्राधिकरण लगातार अभियान चलाकर अवैध निर्माण को ध्वस्त कर रहा है। अब तक करीब 6 लाख वर्गमीटर जमीन को अवैध कब्जा मुक्त कराया जा चुका है। जिसकी कीमत करीब 2 हजार करोड़ रुपए के आसपास है। सीईओ ने स्पष्ट कहा कि अवैध निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे में जो लोग भी निवेश कर रहे है वह पहले प्राधिकरण से लैंड की पूरी जानकारी प्राप्त कर ले।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img