Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान

गलत रिपोर्ट पेश करने पर लेखपाल निलंबित

जिले की तीनों तहसीलों दादरी, सदर और जेवर में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया
गलत रिपोर्ट पेश करने पर लेखपाल निलंबित

अमर सैनी

नोएडा। जिले की तीनों तहसीलों दादरी, सदर और जेवर में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। तीनों तहसीलों में कुल 189 शिकायतें दर्ज हुईं, जिसमें से नौ शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने दादरी में जनता की समस्याएं सुनीं। उन्होंने छायसा गांव में तैनात रहे लेखपाल सुरजीत कुमार को तथ्य छिपाकर गलत रिपोर्ट पेश करने पर निलंबित कर दिया। जिलाधिकारी ने विभागीय जांच के आदेश भी दिए। दादरी तहसील में आयोजित तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों द्वारा 138 शिकायतें दर्ज कराई गई, इसमें सात शिकायतों का निराकरण मौके पर ही सुनिश्चित किया गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनता की शिकायतों एवं समस्याओं के निराकरण को लेकर सरकार गंभीर है। तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में जिन विभागों से संबंधित जनता की शिकायतें दर्ज हो रही हैं, उनका तत्काल निराकरण सुनिश्चित कराएं, ताकि संबंधित पोर्टल पर शिकायतों को ऑनलाइन किया जा सके। जिलाधिकारी ने राजस्व विभाग से जुड़े सभी अधिकारियों एवं लेखपालों से कहा कि किसी की भी संलिप्तता भूमाफियाओं या अन्य गलत काम करने वाले किसी भी व्यक्ति से नहीं होनी चाहिए।

वहीं सदर तहसील में एसडीएम चारुल यादव की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान 12 शिकायतें दर्ज कराई गई। जेवर तहसील में कुल 39 शिकायतें विभिन्न विभागों से संबंधित दर्ज कराई गई,जिसमें से दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *