Greater Noida Traffic Jam: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में 4 दिन रहेगा जाम का कहर, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Greater Noida Traffic Jam: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में 4 दिन रहेगा जाम का कहर, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौर चौक से चारमूर्ति चौक तक आने-जाने वाले लोगों को अगले चार दिनों तक भारी ट्रैफिक जाम से जूझना पड़ सकता है। दरअसल, इस क्षेत्र में गंगाजल पाइपलाइन के मेंटेनेंस और अंडरपास निर्माण का कार्य चल रहा है, जिसके कारण यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित होगी। नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने इस स्थिति को देखते हुए एडवाइजरी जारी कर लोगों से सहयोग और सावधानी बरतने की अपील की है।

आज से 15 नवंबर तक रहेगा मेंटेनेंस कार्य

नोएडा ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण 12 से 15 नवंबर तक चारमूर्ति अंडरपास (हल्दीराम रेस्टोरेंट के सामने) के पास गंगाजल पाइपलाइन को एमएस ट्रेन्सलेस कनेक्शन से जोड़ने का कार्य करेगा। इस दौरान गाजियाबाद (तिगरी) से चारमूर्ति चौक की ओर जाने वाले वाहनों के लिए केवल सीमित लेन उपलब्ध रहेगी। इससे सड़क पर वाहनों की आवाजाही धीमी हो जाएगी। पुलिस ने स्पष्ट कहा है कि वाहन चालक वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें ताकि अनावश्यक जाम से बचा जा सके।

निर्माण कार्य से और बढ़ी परेशानी

गौर चौक से सूरजपुर की दिशा में अंडरपास का एक हिस्सा पहले ही बन चुका है, जबकि तिगरी (गाजियाबाद) की ओर निर्माण कार्य अब भी जारी है। खुदाई और निर्माण के कारण सुबह 8 से 11 बजे और शाम 6 से 9 बजे के बीच ट्रैफिक का दबाव अत्यधिक बढ़ जाता है। अब गंगाजल पाइपलाइन के मेंटेनेंस की वजह से जाम की स्थिति और भी गंभीर हो सकती है। अधिकारी मान रहे हैं कि इन चार दिनों में ट्रैफिक प्रबंधन पुलिस के लिए बड़ी चुनौती रहेगा।

पहले से लागू है डायवर्जन योजना

चारमूर्ति चौक पर अंडरपास निर्माण कार्य के कारण पहले से ही डायवर्जन लागू है। गाजियाबाद (तिगरी) से किसान चौक की दिशा में जाने वाला मुख्य मार्ग बंद किया गया है, और सर्विस लेन को अस्थायी मुख्य मार्ग बनाया गया है। दोनों दिशाओं में यातायात अब इसी सर्विस लेन से संचालित किया जा रहा है। पुलिस ने लोगों को पहले से निर्धारित डायवर्जन मार्गों का पालन करने की सलाह दी है ताकि स्थिति और बिगड़े नहीं।

वाहन चालकों के लिए पुलिस की सलाह

ट्रैफिक पुलिस ने कहा है कि गाजियाबाद, गौर सिटी-1, गौर सिटी-2, और नोएडा सेक्टर-121 की ओर जाने वाले वाहन चालक वैकल्पिक रास्तों का प्रयोग करें। साथ ही, अत्यधिक भीड़भाड़ के समय — सुबह और शाम के पीक ऑवर्स — में इस मार्ग से बचने की सलाह दी गई है। पुलिस का कहना है कि मेंटेनेंस कार्य 15 नवंबर तक पूरा कर लिया जाएगा और उसके बाद यातायात सामान्य हो जाएगा।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img