Tuesday, 27 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियां जोरों पर, डीएम-एसपी ने परखी व्यवस्थाएंMaharishi Valmiki Jayanti: महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से मानवता को जीवन जीने का मार्ग दिखाया: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीLucknow : ‘नर सेवा-नारायण सेवा’ के भाव से जनसेवा कर रही सरकार- मुख्यमंत्रीLucknow : ‘कन्नौज के बाद आजमगढ़ में बजेगा अखिलेश की विदाई का बाजा’, ओपी राजभर का तीखा हमलाKanpur : बड़े मियां और छोटे मियां को घुसपैठियों से प्यार, गरीबों के हक पर डाल रहे डाका- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : राहुल गांधी के काफिले में दुर्घटना पर योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, तीन सदस्यीय एसआईटी गठितKanpur : महर्षि वाल्मीकि आश्रम में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना, प्राचीन शिवलिंग और सीता कुटिया के भी किए दर्शनKanpur : अखिलेश जी, विरासत में गद्दी मिल सकती है, बुद्धि नहीं, काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती- सीएम योगी

गाजियाबाद में Spicejet Airlines पर लगा जुर्माना

गाजियाबाद के रहने वाले एक शख्स ने स्पाईसजेट एयरलाइन्स के खिलाफ उपभोक्ता फोरम में शिकायत दर्ज कराई थी
गाजियाबाद के रहने वाले एक शख्स ने स्पाईसजेट एयरलाइन्स के खिलाफ उपभोक्ता फोरम में शिकायत दर्ज कराई थी

अमर सैनी

गाजियाबाद। गाजियाबाद के रहने वाले एक शख्स ने स्पाईसजेट एयरलाइन्स के खिलाफ उपभोक्ता फोरम में शिकायत दर्ज कराई थी। बताया गया कि उन्होंने स्पाईसजेट एयरलाइन्स से दिल्ली से सीधे चेन्न्ई के लिए टिकट बुक कराया था। लेकिन यात्रा से पहले ही एयरलाइन्स ने फ्लाइट का रूट बदल दिया। इससे पीड़ित और उनके परिवार को 3 घंटे का सफर 16 घंटे में तय करना पड़ा। इस मामले की सुनवाई करते हुए फोरम ने एयरलाइन्स पर 20 हजार रुपये का जुर्माना ठोका है। साथ ही कहा है कि ऐसा न करने पर स्पाईसजेट एयरलाइन्स को आठ प्रतिशत वार्षिक ब्याज की दर से निर्णय की दिनांक से देना होगा।
वसुंधरा सेक्टर 10 निवासी बुद्ध रत्न मौर्य ने 17 फरवरी 2022 को स्पाइसजेट एयरलाइंस से दिल्ली से चेन्नई के लिए तीन हवाई टिकट बुक किए थे। उनकी उड़ान सुबह 5:45 बजे इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल 1 से प्रस्थान करनी थी और चेन्नई पहुंचनी थी। सुबह 8:40 बजे, लेकिन यात्रा से पहले पीड़ित को एयरलाइंस से संदेश मिला कि उसकी फ्लाइट का रूट बदल गया है।कुछ देर बाद उन्हें दूसरा मैसेज मिला कि अब फ्लाइट का रूट फिर से बदल गया है। अब उनकी फ्लाइट मुंबई से होते हुए बेंगलुरु जाएगी और इस सफर में उन्हें 16 घंटे लगेंगे।इस पर पीड़ित ने एयरलाइंस के प्रतिनिधि से उसके टोल फ्री नंबर पर बात की और पूछा कि ऐसे कैसे शेड्यूल बदला जा सकता है, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। इसके बाद पीड़िता ने बेंगलुरु होते हुए फ्लाइट पकड़ी और पूरी रात परिवार के साथ बेंगलुरु में बिताई। सुबह 7:40 बजे की फ्लाइट पकड़कर चेन्नई के लिए रवाना हुए।

45 दिनों के अंदर करना होगा भुगतान
मामले की सुनवाई करते हुए उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष प्रवीण कुमार जैन और महिला सदस्य शैलजा सचान ने फैसला सुनाया। स्पाइसजेट एयरलाइंस को आदेश दिया गया है कि वह सेवा में कटौती के 45 दिनों के भीतर पीड़ित को पंद्रह हजार रुपये और शिकायत व्यय और यात्री को हुई मानसिक परेशानी के मद्देनजर पांच हजार रुपये का भुगतान करें।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *