Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

हरियाली बढ़ाने के लिए 100एक्स सोसाइटी ने छेड़ा मुहिम, प्राधिकरण करेगा मदद

हरित आवरण बढ़ाने और पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए नोएडा हाईराईज फेडरेशन (एनएचआरएफ) 100एक्स ने अच्छी पहल की है
हरित आवरण बढ़ाने और पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए नोएडा हाईराईज फेडरेशन (एनएचआरएफ) 100एक्स ने अच्छी पहल की है

अमर सैनी

नोएडा। हरित आवरण बढ़ाने और पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए नोएडा हाईराईज फेडरेशन (एनएचआरएफ) 100एक्स ने अच्छी पहल की है। संस्था ने नोएडा प्राधिकरण के हॉर्टिकल्चर विभाग के साथ मिलकर व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाने की घोषणा की है। इस अभियान के तहत सेक्टर-119, 120 और 121 में सड़कों के किनारे बड़ी संख्या में नीम, पीपल और बरगद जैसे पेड़ लगाए जाएंगे। अभियान को बढ़वा देने के लिए खास तौर पर कर्मचारी तैनात किए जाएंगे।
एनएचआरएफ के अध्यक्ष निखिल सिंघल ने कहा, “हमें खुशी है कि नोएडा प्राधिकरण से इस वृक्षारोपण अभियान के लिए समर्थन मिल रहा है। यह पहल प्रकृति के प्रति हमारे दायित्वों को निभाने की दिशा में एक प्रयास है। हम लोगों से अपील करते हैं कि वे इस अभियान में शामिल हों और वृक्षारोपण करें।” उन्होंने कहा कि इस अनोखे वृक्षारोपण अभियान के माध्यम से एनएचआरएफ और नोएडा हॉर्टिकल्चर विभाग वृक्षारोपण के जरिए प्रकृति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को रेखांकित कर रहे हैं। इस प्रयास का लक्ष्य न केवल पर्यावरण में सुधार लाना है, बल्कि इन सेक्टरों के पूरे परिदृश्य को सुंदर बनाना भी है।

हरित आवरण बढ़ाने पर जोर

अध्यक्ष ने बताया कि नोएडा प्राधिकरण के सहयोग से सड़कों के किनारे पेड़ लगाकर हरित आवरण बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा। इसके अलावा, इस मिशन के तहत यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि डिलीवरी और कूरियर कर्मियों को इस चिलचिलाती गर्मी से राहत दी जा सके और उनकी प्यास बुझाई जा सके। इसके लिए नोएडा के 100एक्स सेक्टर्स की सभी सोसाइटियों के गेट के बाहर पानी से भरे घड़े रखे जाएंगे।

कंक्रीट में छेद करके किया जाएगा वृक्षारोपण

एनएचआरएफ की ज्वॉइंट सेक्रेटरी नम्रता चौबे ने बताया, “हम नोएडा हॉर्टिकल्चर विभाग से बात कर रहे हैं ताकि इस व्यापक वृक्षारोपण अभियान के लिए बड़ी संख्या में पेड़ों के पौधे उपलब्ध कराए जा सकें। वृक्षारोपण अभियान के तहत, आवश्यकता पड़ने पर कंक्रीट में छेद करके वृक्षारोपण किया जाएगा और पेड़ों के रखरखाव और वृद्धि को सुनिश्चित किया जाएगा। विशेष रूप से भीषण गर्मी के दौरान, पक्षियों को बचाने और उन्हें प्यास से राहत देने के लिए आवासीय क्षेत्रों के बाहर पानी से भरे बर्तन भी रखे जाएंगे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *