भारत

गाजियाबाद में पानी को लेकर मर्डर, दबंगों ने पिता और उसके 2 बेटों को मारी गोली

गाजियाबाद में पानी को लेकर मर्डर, दबंगों ने पिता और उसके 2 बेटों को मारी गोली

अमर सैनी

गाजियाबाद। निवाड़ी थाना क्षेत्र खिंदौड़ा गांव में शुक्रवार देर रात पानी को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने बाग की रखवाली कर रहे पिता और उसके 2 बेटों को गोली मार दी। घटना में पिता और एक बेटे की मौत हो गई। घटना के बाद दबंगों ने दोनों के शवों को नहर में फेंक दिया। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से बेटे के शव को देर रात ही बरामद कर लिया। जबकि पिता के शव को शनिवार सुबह बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि घटना दो समुदायों से जुड़ी होने के कारण गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
मेरठ के थाना जानी के धौलड़ी निवासी 60 वर्षीय पप्पू का परिवार आम के बाग ठेके पर लेता है। उन्होंने निवाड़ी के गांव खिंदौड़ा में आम के बाग ठेके पर ले रखे हैं। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार रात करीब 11 बजे पप्पू अपने बेटों 25 वर्षीय राजा और चांद के साथ एक बाग से दूसरे बाग जा रहा था। पप्पू और राजा के शव नहर से बरामद कर लिए गए हैं। गोताखोरों की मदद से पप्पू का शव बरामद कर लिया गया है। जबकि गंभीर रूप से घायल चांद को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वहां उसकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार रात पानी को लेकर ग्रामीणों में विवाद हुआ था। पहले तो किसी तरह मामला शांत हो गया। इसके बाद देर रात वारदात को अंजाम दिया गया।

गुस्साई भीड़ ने सड़क की जाम
घटना की खबर से लोगों में गुस्सा भड़क गया। शनिवार सुबह गांव धौलड़ी से बड़ी संख्या में लोग एकत्र होकर निवाड़ी थाने पहुंचे और हंगामा किया। गुस्साई भीड़ ने गंग नहर पटरी मार्ग पर जाम लगा दिया। मौके पर एडीसीपी दिनेश कुमार पी समेत तमाम पुलिस अधिकारी भीड़ को समझाकर बुझाकर जाम खुलवाया। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players