भारत

गाजियाबाद में डबल मर्डर :

मृतक के परिजन बोले- आरोपियों के घरों पर चले बुलडोजर और हो एनकाउंटर

अमर सैनी

गाजियाबाद। गाजियाबाद में पिता-पुत्र की हत्याकांड के बाद लोगों में गुस्सा बरकरार है। मृतक के परिजन आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाने और एनकाउंटर करने की मांग कर रहे हैं। घटना के बाद से गाजियाबाद पुलिस की जमकर किरकिरी हो रही है। लोगों के गुस्से को देखते हुए पुलिस ने गांव में भारी पुलिस को तैनात किया हुआ है। वहीं पुलिस ने पकड़े गए तीन आरोपियों की निशानदेही पर पिस्टल बरामद कर ली है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने अवैध पिस्टल से फायरिंग की थी। पुलिस ने इस मामले में दीपक, बिट्टू और उनके पिता सुधीर त्यागी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

गाजियाबाद के मोदीनगर में बीते शुक्रवार को आम के बाग में पानी को लेकर हुए विवाद में पिता-पुत्र की डबल मर्डर में प्रयुक्त तमंचा रविवार को बरामद कर लिया गया। लेकिन घटना के 48 घंटे बाद भी पुलिस को फरार आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। फरार चारों आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। घटना दो समुदायों से जुड़ी होने के कारण गांव में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। मृतक के परिजन आरोपियों के मकानों पर बुलडोजर चलाने और एनकाउंटर की मांग कर रहे हैं। स्थिति को देखते हुए आरोपियों के गांव और बाग में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

परिजनों ने पुलिस सुरक्षा की मांग की
मृतक पप्पू और शाहनवाज उर्फ राजा के परिजनों ने मामले में घायल चांद और गवाहों के लिए पुलिस सुरक्षा की मांग की है। परिजनों का कहना है कि हत्या के आरोपी शातिर अपराधी हैं। चार आरोपी अभी भी फरार हैं। वे कभी भी कोई अनहोनी कर सकते हैं। इसलिए चांद और इलाज करा रहे गवाहों को पुलिस सुरक्षा दी जाए।

यह थी घटना
मेरठ जिले के जानी के रसूलपुर धौलड़ी निवारी गांव के ठेकेदार पप्पू ने नजदीकी जिले गाजियाबाद के निवारी के खिंदौड़ा गांव में जयप्रकाश का आम का बाग ठेके पर लिया था। बीते शुक्रवार को पड़ोसी सुधीर और उसके साथियों से आम के बाग में पानी देने को लेकर विवाद हो गया था। शाम को दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। शुक्रवार रात करीब 11 बजे पप्पू अपने बेटों शाहनवाज उर्फ राजा (25) और चांद (22) के साथ मजदूरों को खाना देकर नहर पटरी मार्ग से बाइक से जा रहे थे। तभी सुधीर ने अपने कई साथियों के साथ मिलकर उन पर फायरिंग कर दी और पप्पू और शाहनवाज की हत्या कर दी। जबकि चांद गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका मेरठ के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। जहां चांद की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players