Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Noida ganja smuggler: नोएडा में नशा तस्कर गिरफ्तार, 18 किलो गांजा और कार जब्त

Noida ganja smuggler, drug trafficking arrest, 18 kg ganja seized

Noida ganja smuggler: नोएडा में नशा तस्कर गिरफ्तार, 18 किलो गांजा और कार जब्त

नोएडा में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना एक्सप्रेस-वे पुलिस ने एक शातिर गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 18 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 3.50 लाख रुपये बताई जा रही है। तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक कार को भी पुलिस ने जब्त किया है।

पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और बीट पुलिसिंग की मदद से आरोपी अशोक कुमार को पुस्ता रोड, नंगली कट, सेक्टर-134 के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी बुलंदशहर के मेथना जगतपुर गांव का निवासी है। पूछताछ में उसने कबूल किया कि वह ओडिशा से गांजा लाकर दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में ऑन-डिमांड सप्लाई करता था।

पुलिस के अनुसार अशोक कुमार पहले भी नशा तस्करी के मामलों में जेल जा चुका है। सोनभद्र में भी उसके पास से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया था। पुलिस अब इस तस्कर से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है और पूरी सप्लाई चेन की जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने स्पष्ट किया है कि नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी कीमत पर मादक पदार्थों की तस्करी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें