Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

ग्रेटर नोएडा में स्थित बर्गर सिंह के आउटलेट में लगी आग, फायर विभाग की टीम ने आग पर पाया काबू

ग्रेटर नोएडा में स्थित बर्गर सिंह के आउटलेट में लगी आग, फायर विभाग की टीम ने आग पर पाया काबू

रिपोर्ट: अमर सैनी

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर अल्फा-1 की कमर्शियल बेल्ट में स्थित बर्गर सिंह रेस्टोरेंट में आज अचानक आग लग गई। यह आग कुछ ही पलों में पूरे रेस्टोरेंट में फैल गई। जिससे वहां रखा अधिकांश सामान जलकर खाक हो गया। मौके पर पहुंचे फायर विभाग के दो वाहनों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक रेस्तरां को भारी नुकसान हो चुका था। प्रारंभिक जांच में शार्ट सर्किट को आग लगने का संभावित कारण बताया जा रहा है। घटना के समय बर्गर सिंह के कर्मचारी सुबह-सुबह रेस्टोरेंट खोलकर अपना काम कर रहे थे। इसी बीच अचानक दुकान के अंदर से धुआं उठता दिखाई दिया और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। कर्मचारियों ने पहले खुद ही आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी तेजी से फैली कि वे असफल रहे। हालांकि, फायर विभाग की त्वरित प्रतिक्रिया ने स्थिति को संभाल लिया। करीब आधे घंटे के संघर्ष के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया। कर्मचारियों ने कुछ सामान को बचाने में सफलता पाई, लेकिन अधिकांश वस्तुएं जलकर खाक हो गईं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *