AAP Protest: दिल्ली में 1100 पेड़ काटे जाने के ख़िलाफ़ आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल

दिल्ली में 1100 पेड़ काटे जाने के ख़िलाफ़ आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल

रिपोर्ट: रवि डालमिया

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज पेड़ काट प्रदर्शन किया. ये प्रदर्शन AAP के दफ्तर के बाहर किया गया. दरअसल रिज एरिया में 1100 पेड़ काटे जाने के मामले में AAP नेताओं ने बीजेपी और LG पर पेड़ काटे जाने का आरोप लगाया. आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता हाथों में पेड़ के कट आउट और आरी के कट आउट लेकर पहुंचे हुए हैं. इसके साथ ही प्रदर्शनकारी अपने चेहरे पर मुखौटा लगाकर आरी से पेड़ काटने की एक्टिंग करते हुए भी नजर आ रहे हैं.
AAP विधायक सौरभ भारद्वाज और कार्यकर्ता बीजेपी मुख्यालाय पर प्रदर्शन करने के लिए निकले थे लेकिन इन्हें दिल्ली पुलिस ने आगे बढ़ने नहीं दिया जिसके बाद इन्होंने AAP दफ्तर पर ही प्रदर्शन किया. दरअसल दिल्ली में पेड़ों की कटाई को लेकर आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच लगातार सियासी जुबानी जंग जारी है, इसी बीच आम आदमी पार्टी ने प्रदर्शन का अनोखा तरीका अपनाया है.

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img