राज्यउत्तर प्रदेश

Farmers Protest: ICICI Lombard इंश्योरेंस कंपनी का घेराव, भारतीय किसान यूनियन महासभा ने दी ताला लगाने की चेतावनी

Farmers Protest: ICICI Lombard इंश्योरेंस कंपनी का घेराव, भारतीय किसान यूनियन महासभा ने दी ताला लगाने की चेतावनी

रिपोर्ट: अजीत कुमार

नोएडा में भारतीय किसान यूनियन महासभा ने ICICI Lombard इंश्योरेंस कंपनी के कार्यालय का घेराव किया। संगठन का आरोप है कि कंपनी पिछले एक महीने से एक किसान-मजदूर की ब्रेज़ा गाड़ी की इंश्योरेंस क्लेम प्रक्रिया लंबित रख रही है, जबकि वाहन का इंश्योरेंस वैध है। किसानों और मजदूरों की समस्याओं के समाधान के लिए संगठन ने यह सख्त कदम उठाया। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता भाटी अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ कंपनी दफ्तर पहुंचीं। अचानक हुए इस घेराव से प्रशासन और इंश्योरेंस कंपनी के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। गीता भाटी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि पीड़ित किसान-मजदूर की समस्या का समाधान शीघ्र नहीं किया गया, तो संगठन कंपनी कार्यालय में ताला लगाने की कार्रवाई करेगा।

उन्होंने कहा कि किसान और मजदूर इस देश की रीढ़ हैं और उनके साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान थाना प्रभारी अमित कुमार भी मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। उन्होंने कंपनी के अधिकारियों के साथ वार्ता कर यह आश्वासन दिया कि समस्या का समाधान अगले सोमवार यानी 13 नवम्बर 2025 तक कर दिया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कंपनी किसान-मजदूर की शिकायत को प्राथमिकता के आधार पर निपटाएगी।

गीता भाटी ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन महासभा का उद्देश्य हमेशा किसानों और मजदूरों की आवाज़ उठाना है। यदि किसी के साथ अन्याय होता है, तो संगठन उसके साथ खड़ा रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि तय समय तक समाधान नहीं हुआ, तो संगठन आंदोलन को और तेज करेगा। उन्होंने कहा, “हम न किसी से डरते हैं, न झुकते हैं, अन्याय के खिलाफ हर किसान-मजदूर के साथ हमारी लड़ाई जारी रहेगी।” इस घेराव में संगठन के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और सैकड़ों किसान मौजूद रहे। उपस्थित किसानों ने एक स्वर में नारे लगाते हुए इंश्योरेंस कंपनी से न्याय की मांग की। संगठन ने साफ किया कि किसानों के हितों से खिलवाड़ करने वाली किसी भी संस्था या कंपनी को बख्शा नहीं जाएगा।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players