Bharat Utkarsh Mahayagya: नोएडा में 16 से 25 नवंबर तक 10 दिवसीय “भारत उत्कर्ष महायज्ञ” का होगा भव्य आयोजन

Bharat Utkarsh Mahayagya: नोएडा में 16 से 25 नवंबर तक 10 दिवसीय “भारत उत्कर्ष महायज्ञ” का होगा भव्य आयोजन

रिपोर्ट: अजीत कुमार

नोएडा के महर्षि नगर में 16 नवम्बर से 25 नवम्बर 2025 तक 10 दिवसीय “भारत उत्कर्ष महायज्ञ” का भव्य आयोजन होने जा रहा है। यह 108 कुण्डीय दिव्य यज्ञ महर्षि महेश योगी संस्थान द्वारा परम पूज्य महर्षि महेश योगी की दैवीय प्रेरणा एवं परम पूज्य गुरुदेव अनन्त श्री विभूषित स्वामी ब्रह्मानन्द सरस्वती महाराज के शुभ आशीर्वाद से आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन का संरक्षण जगद्गुरु शंकराचार्य, ज्योतिर्मठ बद्रिकाश्रम के अनन्त श्री विभूषित स्वामी वासुदेवानन्द सरस्वती महाराज द्वारा किया जा रहा है। यह महायज्ञ केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि भारत की चेतना, संस्कृति और आध्यात्मिकता को जगाने का एक विराट प्रयास है।

महर्षि संस्थान के अध्यक्ष अजय प्रकाश श्रीवास्तव ने प्रेस वार्ता में कहा कि “भारत उत्कर्ष महायज्ञ” भारत की आत्मा को जगाने और विश्व में शांति का संदेश देने का एक महान प्रयास है। उन्होंने कहा कि महर्षि महेश योगी जी का उद्देश्य सदैव यह रहा कि प्रत्येक व्यक्ति ध्यान, यज्ञ और वैदिक विज्ञान के माध्यम से आनंदमय और समरस जीवन जी सके। यह आयोजन उसी उद्देश्य की पूर्ति का प्रतीक है। श्रीवास्तव जी ने बताया कि इस 108 कुण्डीय यज्ञ में 140 करोड़ आहुतियाँ विश्व शांति और मानव कल्याण के लिए समर्पित की जाएँगी।

इस आयोजन के दौरान अयोध्या के श्रीराम लला सेवा सदन के परमपूज्य श्रीमज्जगद्गुरु रामानुजाचार्य श्री 1008 स्वामी राघवाचार्य महाराज द्वारा श्रीराम कथा का दिव्य आयोजन होगा। साथ ही जगद्गुरु रामानंदाचार्य प्रेमेश्वर पीठाधीश्वर स्वामी सतीशाचार्य महाराज का भी पावन सानिध्य प्राप्त होगा। भारत के विभिन्न प्रांतों से आने वाली सांस्कृतिक झाँकियाँ विविधता में एकता का संदेश देंगी। आयोजन स्थल पर विशाल अन्नक्षेत्र में अखण्ड भण्डारा सभी आगंतुकों को सेवा और समरसता के भाव से जोड़ेगा। वैदिक यज्ञशाला में 108 कुण्डों से विश्व शांति और मानवता के कल्याण हेतु आहुतियाँ दी जाएँगी।

आगंतुक श्रद्धालुओं के लिए ध्यान, वेदाध्ययन और सत्संग के सत्र भी होंगे जिससे चेतना के उत्थान और आध्यात्मिक साधना का अनुभव मिलेगा। आयोजन का विशेष आकर्षण लेजर लाइट एंड साउंड शो रहेगा, जिसमें रामायण की कथा को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। महर्षि संस्थान के अध्यक्ष अजय प्रकाश श्रीवास्तव, जो महर्षि सूचना प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय और महर्षि महेश योगी रामायण विश्वविद्यालय अयोध्या के कुलाधिपति भी हैं, ने बताया कि संस्थान शिक्षा, अध्यात्म और समाजसेवा के समन्वय के लिए निरंतर कार्यरत है। संस्थान के उपाध्यक्ष राहुल भारद्वाज ने कहा कि “भारत उत्कर्ष महायज्ञ” मानवता के कल्याण और भारत के समग्र उत्थान का प्रतीक है।

महर्षि संस्थान ने समाज के सभी वर्गों, संतों, विद्वानों और श्रद्धालुओं से आह्वान किया है कि वे इस यज्ञ में भाग लेकर विश्व शांति और श्रेष्ठ भारत निर्माण के संकल्प को साकार करें। यह आयोजन भारत की आध्यात्मिक परंपरा को नई दिशा देने वाला एक ऐतिहासिक अवसर बनेगा।
कार्यक्रम का आयोजन 16 से 25 नवम्बर 2025 तक महर्षि आश्रम, महर्षि नगर, नोएडा, जिला गौतमबुद्ध नगर (उ.प्र.) में होगा। संस्थान ने सभी नागरिकों से आग्रह किया है कि वे इस दिव्य आयोजन में सम्मिलित होकर विश्व कल्याण की इस ज्योति को प्रज्वलित करें।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Topics

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img