Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

उत्तर प्रदेश : श्रीकृष्ण जन्मभूमि आंदोलन को नई धार मथुरा में विहिप की शौर्य यात्रा

Mathura News : मथुरा में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल द्वारा आयोजित एक विशाल शौर्य यात्रा ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि आंदोलन को नई गति प्रदान की है। इस यात्रा में सैकड़ों कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने भाग लिया, जो मसानी से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए डीग गेट पर समाप्त हुई।

प्रसिद्ध कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर महाराज ने इस आयोजन में मुख्य अतिथि के तौर पर भाग लिया और सनातनियों में जोश भरने का काम किया। उन्होंने कहा, “हम सिर्फ अयोध्या लेकर खुश नहीं हो सकते, बल्कि हम मथुरा भी लेकर रहेंगे।” उन्होंने ‘अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी है’ के नारे का समर्थन किया और बंगाल में बाबरी मस्जिद की नींव रखे जाने संबंधी प्रयासों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी।

विहिप के मथुरा महानगर अध्यक्ष कन्हैया अग्रवाल ने भी मंच से कहा कि यह देश बाबर का नहीं है और यहां बाबरी की कोई नींव रखने नहीं दी जाएगी। उन्होंने दृढ़ता से कहा कि अयोध्या की तरह काशी और मथुरा भी लेकर रहेंगे।

देवकीनंदन महाराज के उग्र बयानों के बाद मथुरा में पुलिस प्रशासन और लोकल इंटेलिजेंस यूनिट (LIU) सक्रिय मोड में आ गई है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके और शहर में शांति व्यवस्था बनी रहे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें