Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Delhi Crime: डेटिंग एप के जरिये ठगी करने वाला फर्जी इमिग्रेशन ऑफिसर गिरफ्तार

Delhi Crime: डेटिंग एप के जरिये ठगी करने वाला फर्जी इमिग्रेशन ऑफिसर गिरफ्तार

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली पुलिस की साइबर क्राइम टीम ने एक शातिर ठग को गिरफ्तार किया है, जो खुद को आईजीआई एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन ऑफिसर बताकर महिलाओं को जाल में फंसाता था। आरोपी की पहचान उत्तराखंड निवासी अंकित सिंह के रूप में हुई है, जो कंप्यूटर साइंस में M.Tech कर चुका है। पुलिस ने इसके पास से दो मोबाइल, तीन डेबिट कार्ड और तीन सिम बरामद किए हैं।

जांच में सामने आया कि आरोपी ने पिछले छह महीनों में 38 लाख रुपये का ट्रांजैक्शन किया था। इसके मोबाइल से 410 महिलाओं से की गई व्हाट्सएप चैटिंग का रिकॉर्ड मिला है। आरोपी डेटिंग एप पर प्रोफाइल बनाकर महिलाओं से दोस्ती करता था, फिर विश्वास जीतकर उनसे पैसे ऐंठता था।

डीसीपी पश्चिम विचित्र वीर ने बताया कि एक पीड़ित महिला की शिकायत के बाद जांच शुरू हुई थी। महिला ने बताया कि उसका पति से विवाद चल रहा था और इसी दौरान दिसंबर में आरोपी से दोस्ती हुई। धीरे-धीरे उसने भरोसा जीतकर 9.50 लाख रुपये ले लिए। जब महिला ने पैसे वापस मांगे, तो बहाने बनाने लगा, जिसके बाद संदेह होने पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।

पुलिस ने टेक्निकल सर्विलांस से आरोपी का लोकेशन ट्रैक कर हरिद्वार से गिरफ्तार किया। आरोपी कई फर्जी मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल कर रहा था और अलग-अलग महिलाओं को निशाना बना रहा था। पुलिस को इसके मोबाइल से महिलाओं के कई आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भी मिले हैं। आगे की जांच जारी है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें