उत्तर प्रदेश, नोएडा: पड़ोसियों के लिए सिर दर्द बने दो मकान मालिक, बेसमेंट खुदाई से मकान में आई दरारों से संकट में जान

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा। ग्रेटर नोएडा शहर के सेक्टर पाई 1 में मकान के निर्माण के दौरान दो मकान मालिकों ने बेसमेंट की इतनी खुदाई करवा दी कि पड़ोसियों के मकान में दरार आ गई। पड़ोसियों को जान का संकट सता रहा है। डर के चलते वह मकान में नहीं रह रहे हैं। पीड़ित ने इस मामले में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से शिकायत की। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सहायक प्रबंधक सुनील त्यागी ने दो मकान मालिक नितिन बंसल और जनार्दन प्रसाद के खिलाफ बीटा 2 कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।

प्राधिकरण के सहायक प्रबंधक सुनील त्यागी की तरफ से पुलिस को दी गई शिकायत में कहा गया है कि सेक्टर पाई 1 में दो आवंटी नितिन बंसल और जनार्दन प्रसाद ने मकान के निर्माण के लिए बेसमेंट खुदाई की परमिशन मांगी थी। प्राधिकरण की तरफ से दोनों को परमिशन दे दी गई, लेकिन अनुमति के विपरीत दोनों आवंटियों ने अधिक बेसमेंट की खुदाई कर दी। इस वजह से पड़ोसी के मकान में दरार आ गई। पड़ोसी को जान का खतरा सता रहा है। वहीं, पुलिस ने दोनों भूखंड मालिकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

3 दिन पहले भी बेसमेंट खुदाई के दौरान हुआ था हादसा

ग्रेटर नोएडा में 3 दिन पहले ही इकोटेक एक क्षेत्र में बेसमेंट खुदाई के दौरान दीवार गिर गई थी। मलबे में दबने से तीन लोगों की मौत हो गई थी। आसरा कंपनी में हुई इस घटना के बाद पुलिस ने ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की थी। बेसमेंट खुदाई के दौरान पड़ोसी दीवार व मकान में आने वाली दरारों के चलते होने वाली घटनाओं से लोगों को सबक लेने की जरूरत है। पिछले वर्ष 2024 में भी नवंबर में नोएडा के सेक्टर 63 में बेसमेंट खुदाई के दौरान मकान व दुकान गिरने से चार लोग मलबे में दब गए थे।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img