Noida Crime: नोएडा में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 15 बाइक-स्कूटी बरामद

Noida Crime: नोएडा में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 15 बाइक-स्कूटी बरामद

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं पर कड़ा प्रहार करते हुए थाना फेस-2 क्षेत्र में सक्रिय एक शातिर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई में 15 चोरी के दोपहिया वाहन (14 मोटरसाइकिल और 1 स्कूटी) बरामद किए गए हैं। इसके अलावा, आरोपियों के पास से तीन अवैध चाकू, एक चोरी का मोबाइल फोन और एक फर्जी नंबर प्लेट भी जब्त की गई है।

20 मार्च 2025 को थाना फेस-2 पुलिस द्वारा सेक्टर-82 कट से भंगेल जाने वाले अस्थायी कच्चे रास्ते पर संदिग्धों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान तीन संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान सतवीर उर्फ सोनू (झज्जर, हरियाणा), पुष्पेंद्र उर्फ मिंटू (मुजफ्फरनगर, यूपी) और कमल उर्फ कोमल (गौतमबुद्धनगर, यूपी) के रूप में हुई।

गिरफ्तार आरोपी दिल्ली-एनसीआर में पार्क किए गए दोपहिया वाहनों को चोरी कर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बेच देते थे। ये व्हाट्सएप कॉल के जरिए संपर्क रखते थे और बार-बार ठिकाने बदलते थे ताकि पुलिस की गिरफ्त से बच सकें। जांच में सामने आया कि इनका लंबा आपराधिक इतिहास है और इनके खिलाफ नोएडा, बुलंदशहर, गाजियाबाद और दिल्ली में चोरी व अवैध हथियारों से जुड़े कई मुकदमे दर्ज हैं।

नोएडा पुलिस की इस कार्रवाई को अपराध पर लगाम लगाने की दिशा में बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और इनके नेटवर्क की जांच कर रही है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img