120 लैपटॉप किराए पर लेकर मार्केट में बेचे, केस दर्ज

अमर सैनी

नोएडा। थाना बिसरख क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति ने एक नामी कंपनी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। आरोप है कि नामी कंपनी ने पीड़ित से 120 लैपटॉप किराए पर लिये थे। इस बीच कंपनी के डायरेक्टर ने सभी लैपटॉप मार्केट में बेच दिये। जब पीड़ित को इसका पता चला तो वह कंपनी पहुंचा। आरोप है कि कंपनी के डायरेक्टर ने उसके साथ गाली-गलौच की और ध्क्के मारकर बाहर निकाल दिया।

पीड़ित सचिन कुमार पुत्र कपिल देव प्रसाद ने थाना बिसरख में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनकी कंपनी लैपटॉप किराए पर देने का काम करती है। उन्होंने मैसर्स एयरगो विंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर अरुण शर्मा पुत्र विनोद कुमार शर्मा ने एक व्यक्ति के जरिए 120 लैपटॉप किराए पर दिये थे। अरुण की कंपनी टूर एडं ट्रेवल्स के अलावा कई क्षेत्रों में काम करती है। इसके बाद अरुण ने 50 लैपटॉप और मांगे। उनके पास लैपटॉप नहीं थे वह और लैपटॉप खरीदने दिल्ली स्थित नेहरू प्लेस की मार्केट में पहुंचे। वहां उन्हें पता चला कि अरुण ने उनके 120 लैपटॉप को यहां बेच दिया है।

धक्के मारकर ऑफिस से निकाला बाहर
पीड़ित का कहना है कि जब इसकी जानकारी करने अरुण के ऑफिस पहुंचे तो वहां उनके साथ गाली-गलौच की गई। अरुण ने उनसे कहा कि मैं इसी तरह से किराए पर लैपटॉप लेकर उसे बेच देता हूं। तुमसे जो बन सके कर लो। इसके बाद आरोपी ने उसे धक्का मारकर ऑफिस से बाहर निकलवा दिया। वहीं जब इस मामले में कंपनी के डायरेक्टर अरुण शर्मा का पक्ष जानने की कोशिश की गई तो उनसे सम्पर्क नहीं हो पाया। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि पीड़ित की शिकायत पर कंपनी डायरेक्टर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img