नई दिल्ली: गणतंत्र दिवस परेड में रिकॉर्ड 917 बालिका कैडेट लेंगी हिस्सा

नई दिल्ली, 3 जनवरी : नेशनल कैडेट कोर (एनसीसी) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह ने कहा कि एनसीसी में बालिका कैडेट की संख्या में इजाफा हुआ है। यह पिछले दस वर्षों में बढ़कर 40% हो गया है। अब अगले कुछ वर्षों में एनसीसी का चरणबद्ध तरीके से विस्तार किया जाएगा।

वह शुक्रवार को दिल्ली छावनी में आयोजित प्रेस वार्ता में बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने एनसीसी गणतंत्र दिवस शिविर और कोर के भविष्य के रोडमैप के बारे में विवरण साझा किया। एनसीसी महानिदेशक के मुताबिक बीते तीस दिसंबर को शुरू हुए एक महीने के गणतंत्र दिवस शिविर में देश भर से कुल 2,361 एनसीसी कैडेट हिस्सा ले रहे हैं। वार्षिक कार्यक्रम में 917 बालिका कैडेट भी हिस्सा लेंगी, जो अब तक की सबसे बड़ी संख्या है। 2,361 एनसीसी कैडेट में से 114 जम्मू-कश्मीर और लद्दाख से और 178 पूर्वोत्तर क्षेत्र से हैं।

लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह ने कहा कि 15 से अधिक मित्र देशों के कैडेट भी शिविर में भाग लेंगे। उन्होंने कहा, हमने सभी की भलाई के लिए सर्व धर्म पूजा के साथ इसकी शुरुआत की। इस साल एक नई श्रेणी ‘विचार व नवाचार’ में भी प्रतिस्पर्धा होगी। उन्होंने कहा कि 2024 में कैडेटों की संख्या 17 लाख से बढ़कर 20 लाख हो गई है। हालांकि, पिछले 10 वर्षों में बालिका कैडेटों की संख्या कई गुना बढ़ गई है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img