Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Delhi Pollution: दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने प्रदूषण कम होने के आंकड़े किए पेश

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने प्रदूषण कम होने के आंकड़े किए पेश

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री और आप नेता गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली में जो प्रदूषण का स्तर जनवरी से लेकर दिसंबर तक है उसके सभी आंकड़ें सामने हैं। सरकार ने जो दीर्घकालीन कार्ययोजना बनाई है उससे हमें फायदा हो रहा है। दिल्ली में वाहन प्रदूषण को कम करने के लिए 2000 इलेक्ट्रिक बसें लाइ गई हैं। दिल्ली में 24/7 बिजली की गारंटी करके डीजल का प्रदूषण कम किया गया है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में फॉरेस्ट ग्रीन बेल्ट को 20% से बढ़ाकर 23.6% कर दिया। लाखों पेड़ दिल्ली में लगाए गए हैं। यह सभी स्थायी समाधान हैं लेकिन इसका परिणाम यह है कि जब हमारी सरकार बनी उसके बाद से आज तक प्रदूषण कम हो रहा है। दिल्ली में लगभग 45% प्रदूषण कम हुआ है। आप मंत्री ने कहा कि दिल्ली की सरकार 12 महीनें लगातार काम कर रही है लेकिन इस बार भी हम विंटर एक्शन प्लान बना रहे हैं। मैं भाजपा और कांग्रेस पार्टी के लोगों को कल चिट्ठी लिख रहा हूं। मेरा उनसे निवेदन है कि अगर उनका कोई सुझाव है तो बताएं। हम उसे भी विंटर एक्शन प्लान में शामिल करेंगे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *