दिल्ली

Delhi: दिल्ली सरकार की पहली जनसुनवाई, कृष्णा नगर में विधायक डॉ अनिल गोयल ने सुनी स्थानीय समस्याए

Delhi: दिल्ली सरकार की पहली जनसुनवाई, कृष्णा नगर में विधायक डॉ अनिल गोयल ने सुनी स्थानीय समस्याए

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली में रेखा गुप्ता सरकार के तहत स्थानीय स्तर पर जन समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास शुरू हो चुके हैं। इसी क्रम में पूर्वी दिल्ली की कृष्णा नगर विधानसभा में विधायक डॉ अनिल गोयल ने एक व्यापक जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया। इस जनसुनवाई में शाहदरा साउथ जोन के चेयरमैन संदीप कपूर, निगम पार्षद राजू साईं, अनारकली वार्ड से पार्षद मिनाक्षी शर्मा, जिलाधिकारी, एसडीएम, दिल्ली पुलिस और कई विभागों के उच्चाधिकारी उपस्थित रहे।

डॉ गोयल ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य है कि लोगों की समस्याओं को मौके पर ही सुना जाए और तुरंत समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कृष्णा नगर की जनता ने भाग लिया और जल, सीवर, सड़क, समुदाय भवन, आरोग्य मंदिर जैसे विषयों पर अपनी शिकायतें संबंधित विभागों को सौंपीं।

विधायक डॉ गोयल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का समाधान निर्धारित समय-सीमा में होना चाहिए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अगर कोई अधिकारी समय पर कार्य नहीं करता है तो एक महीने बाद उसकी जवाबदेही तय की जाएगी। डीएम ऋषिता गुप्ता ने कार्यक्रम में जानकारी दी कि विधानसभा क्षेत्र के गांवों का विकास ग्रामोदय योजना के तहत किया जाएगा, जिसमें सबसे पहले घौंडली गांव को विकसित करने की योजना है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनसुनवाई में आई समस्याओं को समयबद्ध ढंग से निपटाया जाएगा और प्रत्येक कार्य की रिपोर्ट तैयार कर सरकार को दी जाएगी।

 

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players