Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Delhi: दिल्ली के लक्ष्मी नगर थाने में विजिलेंस विभाग का छापा, एसआई रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Delhi
Delhi: दिल्ली के लक्ष्मी नगर थाने में विजिलेंस विभाग का छापा, एसआई रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Delhi: दिल्ली के लक्ष्मी नगर थाने में विजिलेंस विभाग का छापा, एसआई रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

रिपोर्ट: रवि डालमिया

पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर थाने में तैनात एसआई श्री पाल को विजिलेंस विभाग ने 10,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। एसआई ने एक व्यवसायी से धोखाधड़ी के मामले में कार्रवाई करने के एवज में 20,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि बांग्लादेश में ट्रेडिंग के दौरान उसके साथ 32 लाख रुपये की धोखाधड़ी हुई थी, जिसकी शिकायत उसने लक्ष्मी नगर थाने में की थी।

एसआई श्री पाल द्वारा रिश्वत मांगने के बाद पीड़ित ने विजिलेंस विभाग को इसकी सूचना दी। विजिलेंस ने तुरंत जाल बिछाया और एसआई को 10,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा। फिलहाल एसआई श्री पाल के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी दिल्ली के कृष्णा नगर थाने के एक पुलिसकर्मी को रिश्वत लेने के आरोप में रंगे हाथ गिरफ्तार किया जा चुका है, जो दिल्ली पुलिस में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई का हिस्सा है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *