Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

Uttar Pradesh : हापुड़ में पानी समझकर ज्वलनशील पदार्थ पीने से शिक्षिका की हालत गंभीर, मेरठ रेफर

 

Hapur News : हापुड़ में नगर कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली रोड पर स्थित मोहल्ला अर्जुन नगर में एक युवती ने पानी समझकर गलती से ज्वलनशील पदार्थ पी लिया। गंभीर हालत में युवती को मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम साढ़े 6 बजे दिल्ली रोड पर मोहल्ला अर्जुन नगर निवासी रिया, जो एक स्कूल में शिक्षिका हैं, सर्राफ अनुज की दुकान पर कुछ खरीदारी करने गई थीं। वहां प्यास लगने पर उन्होंने पानी मांगा। पड़ोस की कान्हा कन्फैक्शनरी की दुकान से पानी की बोतल मंगवाई गई। युवती ने जैसे ही पानी पिया, उनका गला जल गया और उनकी हालत बिगड़ गई।

मौके पर आसपास के लोग एकत्र हो गए और परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और गंभीर हालत में युवती को नगर के एक अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने युवती की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मेरठ के एक अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

कोतवाली प्रभारी मनीष चौहान ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गलती से पानी की जगह तेजाब की बोतल आ गई थी। पुलिस विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। इस मामले में अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें