राज्यबिहारराज्य

Bihar : लैंडिंग के दौरान फंसा मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का हेलीकॉप्टर, मौके पर मची अफरा-तफरी

Hajipur (मृत्युंजय) : हाजीपुर में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का हेलीकॉप्टर लैंडिंग के दौरान फंस गया, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हेलीकॉप्टर के फंसने की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी और समर्थक तुरंत मौके पर पहुंचे।

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हलचल बढ़ गई और हेलीकॉप्टर को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रशासन और समर्थकों में कुछ देर के लिए बेचैनी देखी गई।

सुरक्षा और राहत दल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। हेलीकॉप्टर को निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Related Articles

Back to top button