उत्तर प्रदेशभारतराज्य

एआई की मदद से पढ़ाई कर रहे कंपोजिट स्कूल के बच्चे

एआई की मदद से पढ़ाई कर रहे कंपोजिट स्कूल के बच्चे

अमर सैनी

नोएडा। शहर के कंपोजिट स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए प्रशासन निजी संस्थानों की मदद से अर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (कृत्रिम बुद्धिमता) लैब बना रहा है। इसका उद्देश्य बच्चों को विज्ञान और नई तकनीक में कुशल बनाना है। इसी क्रम में गुरुवार को छलेरा -1 प्राइमरी स्कूल में डिजिटल लैब की शुरुआत की गई। बेसिक शिक्षा अधिकारी गौतमबुद्ध नगर राहुल पंवार ने बताया कि गुरुवार को छलेरा-1 प्राइमरी स्कूल में एचसीएल फाउंडेशन के सहयोग से बनी एसटीईएम स्टार्स लैब डिजिटल लैब की शुरुआत गई है। विभाग ने डिजिटल और रोबोटिक्स के क्षेत्र में शिक्षा देने के उद्देश्य स यह पहल की है। इसके तहत बच्चों को स्कूल में नई तकनीकों के जरिए शिक्षा दी जा रही है।

बीएसए ने बताया कि इन स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के अंदर वैज्ञानिक दृष्टकोण का विकास करने के लिए निजी संस्थाओं के सहयोग से दस एआई लैब का स्थापित की गईं हैं। इसमें बच्चों को वेबसाइट डिजाइनिंग, थ्री डी डिजाइन, एआई तकनीक, माइक्रो कंट्रोलर, पावर टूल, प्रोग्रामिंग लैग्वेंज, और चैट जीपीटी के साथ ही अन्य तकनीकों का सामान्य प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

बीएसए ने बताया कि जिले के आगहपुर, सदरपुर, बरौला, गिझोड़, होशियारपुर, आदर्श प्राइमरी स्कूल सेक्टर 12, पर्थला खंजरपुर, दादरी, चिटेहरा और छलेरा -1 के कंपोजिट स्कूलों में निजी संस्थाओं की मदद से डिजिटल लैब स्थापित की गई है। इनमें नियमित तौर पर दो हजार के करीब बच्चे प्रशिक्षण ले रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players