राजनीती : यूरोपीय संसद के संसदीय प्रतिनिधिमंडल की राज्यसभा के उपसभापति श्री हरिवंश से भेंट

 

राजनीती : श्री हरिवंश ने भारत और यूरोपीय संघ के बीच मजबूत संबंधों, विशेष रूप से जलवायु संबंधी कार्रवाई, स्वच्छ ऊर्जा, सतत विकास, डिजिटल परिवर्तन और अनुसंधान एवं नवाचार के क्षेत्रों में भारत के एक महत्वपूर्ण भागीदार होने के लिए सराहना की ।
यूरोपीय संसद की सदस्य और यूरोपीय संसद की अध्यक्ष माननीय सुश्री एंजेलिका निबलर के नेतृत्व में एक संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने आज संसद भवन में राज्यसभा के उपसभापति श्री हरिवंश से भेंट की।
प्रतिनिधिमंडल का हार्दिक स्वागत करते हुए, श्री हरिवंश ने दिसंबर 2023 में भारत यात्रा के दौरान भारत के साथ संबंधों के बारे में प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों और यूरोपीय संसद की सुरक्षा और रक्षा संबंधी उप-समिति (एसईडीई) के सदस्यों से हुई पिछली बैठकों का स्मरण किया।
श्री हरिवंश ने कहा कि भारत और यूरोपीय संघ के बीच उल्लेखनीय समानता रही है- दोनों ही विश्व की सबसे बड़ी एवं जीवंत लोकतांत्रिक व्यवस्थाएँ, खुले बाजार की अर्थव्यवस्थाएं और बहुलवादी समाज हैं।

भारत और यूरोपीय संघ के बीच 2004 से प्रारंभ हुई रणनीतिक साझेदारी को रेखांकित करते हुए, श्री हरिवंश ने उल्लेख किया कि यह संबंध व्यापार, प्रौद्योगिकी, हरित ऊर्जा, सतत विकास, कनेक्टिविटी, रक्षा, अंतरिक्ष, गतिशीलता, शिक्षा तथा जन संपर्क जैसे विविध क्षेत्रों में और अधिक सशक्त एवं विस्तारित हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान समय में इस रणनीतिक साझेदारी की गति अत्यंत प्रभावशाली रही है और दोनों पक्षों के बीच नियमित और प्रबल संवाद हो रहा है।

श्री हरिवंश ने इस बात पर जोर दिया कि नियमित संसदीय आदान-प्रदान भारत-यूरोपीय संघ की साझेदारी के प्रतीक हैं और ये वर्तमान द्विपक्षीय सहयोग पर विचार-विमर्श करने तथा आपसी संबंधों को और सुदृढ़ करने के लिए एक उत्कृष्ट अवसर प्रदान करते हैं।

 

श्री हरिवंश ने इस बात पर प्रकाश डाला कि भारत-यूरोपीय संघ व्यापार और प्रौद्योगिकी परिषद भारत के लिए सेमीकंडक्टर, क्वांटम कंप्यूटिंग, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, हरित ऊर्जा और स्थिति-स्थापक आपूर्ति शृंखलाओं जैसे रणनीतिक और समकालीन महत्व के मुद्दों पर चर्चा करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच है।
भारतीय प्रवासियों के वैश्विक योगदान को उजागर करते हुए, श्री हरिवंश ने कहा कि भारतीय प्रवासी समुदाय अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता और जिस भी देश में वे बसे हैं, वहाँ उनके अमूल्य योगदान के लिए जाना जाता है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि यूरोपीय संघ में भारतीय प्रवासी समुदाय, जिसमें मुख्यतः छात्र, शोधकर्ता और उच्च दक्षता प्राप्त पेशेवर शामिल हैं, निरंतर बढ़ रहा है, जो कि उत्साहवर्धक है।
बैठक के समापन पर, श्री हरिवंश ने आशा व्यक्त की कि इस संसदीय प्रतिनिधिमंडल की यात्रा भारत-यूरोपीय संघ की साझेदारी को और अधिक प्रगाढ़ बनाएगी तथा तेजी से बढ़ रहे द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊर्जा प्रदान करेगी ।
इस अवसर पर राज्यसभा के महासचिव श्री पी.सी. मोदी भी

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Bihar : रामकृष्णानगर में अपराधियों ने युवक को मारी गोली, इलाके में दहशत

Patna (मृत्युंजय) : राजधानी पटना में अपराधियों का तांडव...

Topics

Bihar : रामकृष्णानगर में अपराधियों ने युवक को मारी गोली, इलाके में दहशत

Patna (मृत्युंजय) : राजधानी पटना में अपराधियों का तांडव...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img