Sunday, 1 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : ‘यूपी की जनता 2027 में सपा की साइकिल पंचर कर सैफई भेज देगी’, अखिलेश यादव पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने साधा निशानाLucknow : महिलाओं के स्वावलंबन को मिल रहा संबल, साहूकारों पर निर्भरता की मजबूरी खत्मLucknow : योगी सरकार में बदली कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की तस्वीर, बेटियों को मिल रहे शिक्षा और आत्मनिर्भरता के नए अवसरVaranasi : वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के उपहार के लिए प्रधानमंत्री जी का दिल से धन्यवाद- मुख्यमंत्रीVaranasi : बुलेट ट्रेन से जुड़ेगी काशी नगरी, साढ़े तीन घंटे में पूरा होगा दिल्ली का सफर- रेल मंत्री अश्विनी वैष्णवVaranasi : पहले ‘आश्वासन पर आश्वासन’ मिलता था, अब ‘सौगात पर सौगात’ मिलती है- मुख्यमंत्रीBulandshahar : बुलंदशहर में कांग्रेस ने सरदार पटेल की जयंती और इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलिBulandshahar : बुलंदशहर में अपना दल एस कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मेरठ-खुर्जा रेलवे लाइन पर बाइक खड़ी कर बनाई वीडियो, तीन गिरफ्तार

Hapur News : सोशल मीडिया पर वायरल होने का जुनून युवाओं में इस कदर चढ़ा हुआ है कि नियमों का उल्लंघन कर कानून तोड़न कर फैमस होने में लगे हुए है। ऐसा ही एक वीडियो तीन युवकों ने मेरठ खुर्जा रेलवे लाइन पर बाइक खड़ी कर बनाया, जिसके वायरल होने के बाद आरपीएफ ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो मेरठ खुर्जा रेलवे लाइन के चांदसारा हॉल्ट के समीप का बताया जा रहा है। इसमें तीन युवक दो बाइकों को रेलवे ट्रैक पर खड़ी कर उनके टायरों पर पैट्रोल डालकर आग लगा रहे हैं और इसकी रील भी बना रहे हैं। ऐसे में अगर इस दौरान ट्रेन आ जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

क्या है पूरा मामला

वहीं वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने कार्रवाई करते हुए मेरठ के गांव फफूंडा निवासी तरुण गोस्वामी, शाहिद और शहजाद को गिरफ्तार किया है और दोनों बाइकों को भी कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके साथ ही रेलवे लाइन पर रील बनाने वाले लोगों को भी कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। आरपीएफ उपनिरीक्षक अनिल कुमार तेवतिया ने बताया कि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर रेलवे एक्ट 153 के तहत कार्रवाई की गई है। आरपीएफ द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से रील बनाने वालों पर नजर रखी जा रही है। अगर कोई रेलवे लाइन पर रील बनाते पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें